Thugs of Hindostan के डायरेक्टर ने कहा, ‘सेट पर अमिताभ, आमिर का फैन नहीं हूँ’ - Khabar NonStop
मुंबई। फिल्म ‘ठग्स ऑफ हिंदोस्तान’ में दर्शकों को पहली बार बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन और सुपरस्टार आमिर खान को साथ देखने का मौका मिलेगा। वहीं इस फिल्म के डायरेक्टर विजय कृष्ण आचार्य का कहना है कि ‘दोनों स्टार्स को सेट पर निर्देशित करते समय वह केवल उनके प्रशंसक बन कर नहीं रह सकते।’ गौरतलब है कि ‘ठग्स ऑफ हिंदोस्तान’ एक पीरियड एक्शन फिल्म है, जिसमें पहली बार अमिताभ और आमिर साथ नजर आयेंगे। बताया जा रहा है कि यह फिल्म अगले साल दिवाली पर रिलीज होनी है।
पड़ोसी को दिल दे बैठे थे आमिर खान, खून से लिखी थी चिट्ठी
डायरेक्टर विजय कृष्ण आचार्य कहते हैं कि ‘वह एक एक्टर को दूसरे एक्टर की तुलना में अधिक पसंद करने या अधिक सम्मान देने के चक्कर में नहीं पड़ना चाहते।’ उन्होंने कहा, अमिताभ बच्चन एक वरिष्ठ अभिनेता और स्टार हैं। हर व्यक्ति उनका दीवाना है और उनके साथ काम करना ही बड़ी बात है। वह पूरी तरह पेशेवर हैं और उनके साथ किसी को दिक्कत नहीं होती।’
इसी कड़ी में डायरेक्टर आचार्य ने कहा ‘लेकिन मैं केवल उनका प्रशंसक नहीं बना रह सकता सेट पर, क्योंकि मैं एक डायरेक्टर हूं। मैंने अपनी जिम्मेदारी को प्राथमिकता दी है।’ आमिर खान के साथ धूम 3 में काम कर चुके डायरेक्टर विजय कृष्ण आचार्य ने कहा ‘जब तक मैंने पटकथा पूरी नहीं कर ली, तब तक मैंने आमिर से संपर्क नहीं किया। पटकथा पूरी होने के बाद ही मैं उनसे मिला, तब उन्हें यह स्क्रिप्ट पसंद आई और उन्होंने हाँ की।
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2xX9zF4
Comments
Post a Comment