Swipe ने लॉन्च किया दमदार बैटरी वाला टैबलेट, जाने फीचर्स - Khabar NonStop
टेक कंपनी Swipe ने भारत में अपना नया टैबलेट Swipe Slate Pro को लॉन्च किया है। कंपनी ने नया डिवाईस बड़ी स्क्रीन और दमदार बैटरी के साथ पेश किया है। इस टैबलेट की कीमत कंपनी ने 8,499 रूपये रखी है। यह ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर एक्सक्लूसिव सेल के लिए उपलब्ध होगा।
Airtel के इस प्लान पर मिलेगा 100 फीसदी कैशबैक
Swipe Slate Pro में 10.1 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। जिसका रिजोल्यूशन 1280×800 पिक्सल है। यह टैबलेट एंड्रॉयड 6.0 नूगट पर चलता है और इसमें 1.1GHz क्वॉड कोर प्रोसेसर दिया गया है। इसमें 2 जीबी रैम और 16 जीबी की इंटरनल मैमोरी दी गई है। इसे माइक्रोएसडी कार्ड से 32 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।
WhatsApp का रिकॉल फीचर आ गया, जानें कैसे करता है काम
डिवाइस के कैमरे की बात करें तो इसमें 5 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है जबकि फ्रंट पैनल पर 2 मेगापिक्सल का दिया गया है। इसमें पावर बैकअप के लिए 5000mAh की दमदार बैटरी दी गई है।
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2yWunR1
Comments
Post a Comment