Suzuki भारत में पेश करेगी 150 सीसी क्रूजर बाइक
ऑटो डेस्क: जापानी वाहन निर्माता कंपनी सुजुकी भारत में अपनी एक नई क्रूजर बाइक को लांच करने वाली है। कंपनी की इस नई बाइक का नाम Suzuki GZ150 होगा और इसे 7 नवंबर को लांच किया जाएगा। माना जा रहा है कि सुजुकी की इस नई बाइक का मुकाबला बजाज अवेंजर 150 से होगा।सुजुकी नई क्रूज़र में जिक्सर की 155सीसी बाइक वाला इंजन दिया जा सकता है। यह इंजन 5 स्पीड ट्रांसमिशन के साथ आएगा। हालांकि, सुजुकी ने नई क्रूजर बाइक से जुड़े फीचर्स के बारे में ज्यादा खुलासा नहीं किया है।
सुजुकी की नई 150सीसी क्रूजर में लंबे हैंडलबार्स, रिलैक्स्ड सीटिंग पोजिशन आदि क्रूजर बाइक्त फीचर्स होंगे। यह देखना दिलचस्प होगा कि भारत में कंपनी अपनी पहली 150सीसी क्रूजर बाइक को रेट्रो लुक में लांच करेगी या फिर मॉडर्न लुक में। दावा किया जा रहा है कि इस नई बाइक की अनुमानित कीमत 75,000 रुपए से 80,000 रुपए के बीच हो सकती है और वहीं इसकी ईंधन क्षमता 11.5 लीटर हो सकती है।
The post Suzuki भारत में पेश करेगी 150 सीसी क्रूजर बाइक appeared first on Rochakkhabare.
from Rochakkhabare http://ift.tt/2ygqhnO
Comments
Post a Comment