निकाय चुनाव से पहले SSP मंज़िल सैनी ने किए तबादले - Khabar NonStop
मेरठ। नगर निकाय चुनाव से पहले महत्तवपूर्ण थानों के थानाध्यक्ष बदलकर एसएसपी मंज़िल सैनी ने ये संकेत दे दिए है कि अगर थानाध्यक्ष अपने क्षेत्र की जनता के साथ बेहतर तालमेल नहीं कर पाते तो वो बदली के लिए तैयार रहे, सात थानों के थाना प्रभारी बदलकर संकेत दे दिए है कि कोई कितना भी रसूखदार क्यों ना हो, केवल काम के बल पर ही तैनाती दी जाएगी।
महिला की घर के अंदर संदिग्ध परिस्थितयों में मौत
जानें पूरा मामला
बता दें कि एसएसपी ने मेडिकल, हस्तिनापुर, लालकुर्ती, मुंडाली, नौचंदी पल्लवपुरम और सिविल लाइन के थानाध्यक्षों को बदल दिया है अब मुनेन्द्र पाल सिंह प्रभारी निरीक्षक थाना हस्तिनापुर, अमरेश कुमार बघेल प्रभारी निरीक्ष थाना सिविल लाइन, ब्रजेश कुमार सिंह एसओ थाना मेडिकल, विरेन्द्र कुमार एसओ थाना लालकुर्ती, मनोज कुमार मिश्रा को प्रभारी निरीक्षक थाना नौचंदी और दीलीप कुमार शर्मा को एसओ थाना पल्लवपुरम बनाया गया है।
उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव की तारीखें तय, तीन चरणों में होगा चुनाव
एसएसपी का आदेश
सबसे ज्यादा शिकायतें कार्यवाहक प्रभारी निरीक्षक थाना नौचंदी अर्जुन सिंह की मिल रही थी। लिहाज़ा उन्हें पुलिस लाइन भेजा गया है, जबकि सिविल लाइन थाने के प्रभारी निरीक्षक रहे धीरज शुक्ला को अपराध शाखा में भेजा गया है। वहीं एसएसी मंज़िल सैनी के आदेशों के बाद हस्तिनापुर और लालकुर्ती के थाना प्रभारी रहे ओमवीर सिंह और पवन कुमार को भी पुलिस लाइन जाना होगा, जबकि मेडिकल के एसओ रहे सतेन्द्र कुमार को रिठानी का चैकी प्रभारी बनाया गया है, गुरूवार देर रात हुए इस बड़े फेरबदल से पुलिस महकमें में हडकंप मचा हुआ है।
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2zTJIQs
Comments
Post a Comment