त्यौहारों की भीड़ में SSP मंजिल सैनी ने लिया जायजा - Khabar NonStop
मेरठ। त्यौहारों के मद्देनजर एसएसपी मंजिल सैनी ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कमान संभाल ली है। सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए एसएसपी मंजिल सैनी खुद भारी पुलिस बल के साथ सड़कों पर उतरीं और सघन चेकिंग अभियान चलाया। एसएसपी ने बेगमपुल से जीरो माइल स्टोन चैराहा, आबूलेन, सदर बाजार व आसपास के इलाकों में पेट्रोलिंग करते हुए बाजारों का निरीक्षण किया और व्यापारियों से बातचीत कर उनसे सुझाव मांगे और उनकी समस्याओं के बारे में भी पूछा।
अस्पताल से नवजात गायब, नहीं मिला कोई सुराग
एसएसपी मंजिल का कहना
इसके बाद एसएसपी मंजिल सैनी ने मातहतों को सुरक्षा इंतजाम को लेकर जरूरी दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान एसएसपी ने बेगमपुल पर चैपहिया वाहनों की भी जांच कराई। एसएसपी मंजिल सैनी का कहना है कि सुरक्षा व्यवस्था के साथ किसी को खिलवाड नहीं करने दिया जाएगा और जिसने भी शांति भंग करने की कोशिश की उसे जेल भेजा जाएगा। वहीं, एसएसपी मंजिल सैनी ने लोगों से अपील की है कि अगर आपको किसी भी व्यक्ति व वस्तु पर संदेह हो तो आप तुरंत अपने नजदीकी थाने में संपर्क करें।
दिल्ली-देहरादून तिराहे पर भयानक जाम
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2ggU983
Comments
Post a Comment