sss

; //]]>

प्रदर्शन के दौरान भड़की हिंसा, SHO समेत 4 लोग घायल - Khabar NonStop

Jammu Kashmir

श्रीनगर। जम्मू कश्मीर में आए दिन हो रही चोटी कटने की घटनाओं को लेकर लोगों में काफी गुस्सा है। इसी को लेकर आज कश्मीर के कुपवाड़ा में प्रदर्शन के दौरान हिंसा भड़क गई। इस हिंसा में पुलिस के एसएचओ समेत 4 लोग घायल हो गए हैं। वहीं पुलिस आंसू गैस के गोले छोड़कर प्रदर्शनकारियों को काबू में करने की कोशिश कर रही है। खबर लिखे जाने तक हिंसा जारी है।

खबर के अनुसार, कुपवाड़ा के रेड्डी चौकीबल इलाके में एक महिला की चोटी कट गई। जिसके विरोध में लोग सड़कों पर उतरकर नारेबाजी करने लगे। जिसकी सूचना पर तुरंत पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाने का प्रयास किया। लेकिन लोगों की भीड़ आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग करती रही। इसी दौरान एक प्रदर्शनकारी युवक ने टेरीटोरियल आर्मी के एक जवान को चोटी काटने का आरोप लगाते हुए पीटना शुरु कर दिया, जिस पर अन्य पुलिसकर्मियों और सेना के जवानों ने किसी तरह मामला सुलझाया।

कश्मीरः गुस्साए ग्रामीणों ने 5 लाख के इनामी आतंकी को किया ढेर

लेकिन इसके बाद विरोध प्रदर्शन तेज हो गए और लोगों की भीड़ ने सुरक्षाबलों के खिलाफ पत्थरबाजी शुरु कर दी। इस पत्थरबाजी में एसएचओ, 2 पुलिसकर्मी और एक स्थानीय युवक घायल हो गया, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं इस बवाल की सूचना जैसे ही रेड्डी चौकीबल के नजदीक करालपोरा इलाके में पहुंची, वहां भी दुकानें बंद हो गई और लोग सड़कों पर उतर आए। फिलहाल सुरक्षाबल आंसू गैस के गोले छोड़कर भीड़ को काबू करने का प्रयास कर रहे हैं।

वहीं जब कुपवाड़ा के एसएसपी शमशेर हुसैन से पत्रकारों ने बात की तो उन्होंने बताया कि टेरीटोरियल आर्मी का जवान, जिसे संदिग्ध चोटी कटवा माना जा रहा है, वह निर्दोष है। फिलहाल पुलिस मामले को शांत करने में जुटी है।



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2hMCGEL

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop