SBI रिसर्च: दूसरी तिमाही में रह सकती है 6% GDP वृद्धि - Khabar NonStop
दिल्ली। चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में घरेलू अर्थव्यवस्था के सुधरकर छह की दर से वृद्धि करने की उम्मीद है। ये बात एक रिपोर्ट में एसबीआई रिसर्च ने व्यापार, परिवहन और संचार जैसे वृहद आर्थिक सूचकांकों में बढ़त का हवाला देते हुए कही। रिपोर्ट में कहा गया कि, “पहली तिमाही में सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में 5.7 प्रतिशत की दर से वृद्धि हुई। हम उम्मीद करते हैं कि दूसरी तिमाही में वृद्धि बेहतर होगी। और इसके 6-6.5 प्रतिशत के दायरे में निचले स्तर पर रहने की संभावना है।”
RBI के फैसले विकास विरोधी हैं- FICCI प्रमुख
क्या कहती है रिपोर्ट
इस रिपोर्ट के अनुसार, सितंबर में औद्योगिक उत्पादन सूचकांक में पांच प्रतिशत से अधिक वृद्धि के रहने की उम्मीद बताई जा रही है। इसके अलावा खनन एवं विद्युत क्षेत्र में भी वृद्धि बेहतर रहने की उम्मीद है। जिसका कारण राज्यों के विद्युत निगमों द्वारा त्यौहारी मांग के मद्देनजर बिजली की मांग बढ़ाना बताया जा रहा है।
IMF ने भारत की विकास दर 0.50 फीसदी घटाकर 6.7 फीसदी किया
इसके अलावा आगे कहा कि हालिया महीनों में विदेशी पर्यटकों की आवक, अंतरराष्ट्रीय यात्री एवं हवाई ढुलाई, रेल यातायात और टेलीफोन सब्सक्राइवरों जैसे मुख्य सूचकांकों में भी सुधार देखा गया है। हालांकि कृषि के क्षेत्र में कम वृद्धि दर चिंता का विषय है। रिपोर्ट में ये भी कहा गया, प्रमुख खाद्यान्न उत्पादक राज्यों जैसे उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और मध्य प्रदेश में मानसून के पहले तीन महीनों के दौरान बारिश कम होना भी कृषि क्षेत्र की वृद्धि प्रभावित होने का प्रनुख कारण हो सकती है।
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2iP3OqV
Comments
Post a Comment