Samsung ने भारत में लॉन्च किया Galaxy J2 2017, जानें खासियत - Khabar NonStop
Samsung ने चुपके से भारत में J सीरीज का अपना नया बजट स्मार्टफोन Galaxy J2 2017 को लॉन्च कर दिया है। यह नया स्मार्टफोन कंपनी के वेबसाइट में लिस्ट किया गया है। कंपनी ने इस फोन की कीमत 7,390 रूपये रखी है। यह फोन ब्लैक और गोल्ड कलर में खरीद पाएंगे।
यह कंपनी दे रही हर दिन 30 जीबी डेटा, जानें प्लान
Galaxy J2 2017 स्मार्टफोन में 4.7 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। इस स्मार्टफोन में 1 जीबी रैम और 8 जीबी की इंटरनल मैमोरी दी गई है। इसके इंटरनल मैमोरी को 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोन में 1.3GHz क्वॉड कोर प्रोसेसर दिया गया है। कैमरे की बात करें तो इसमें फ्लैश के साथ 5 मेगापिक्सल कैमरा दिया गया है। जबकि सेल्फी के लिए 2 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन में पावर बैकअप के लिए 2000mAh की बैटरी दी गई है।
Motorola G5S का नया अवतार भारत में लॉन्च, जानें ऑफर्स
Galaxy J2 2017 स्मार्टफोन के फीचर्स
डिस्प्ले: 4.7 inches
रैम: 1GB
स्टोरेज: 8GB
रियर कैमरा: 5MP
फ्रंट कैमराः 2MP
OS: Android
बैटरी: 2000mAh
प्रोसेसर: 1.3GHz octa-core
कीमत : Rs. 7,390
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2kRTCP3
Comments
Post a Comment