sss

; //]]>

Samsung ने 200 लोगों को मुफ्त में बांटे Galaxy Note 8 - Khabar NonStop

Samsung

साउथ कोरियन टेक कंपनी Samsung ने 200 लोगों को अपना फ्लैगशिप मोबाइल Galaxy Note 8 मुफ्त में दिया है। भारत में इस फोन की कीमत 67 हजार रूपये हैं। दरअसल कंपनी आईबेरिया एयरलाइन की फ्लाइट संख्या IB 0513 से यात्रा कर रहे 200 लोगों को गिफ्ट देने का फैसला किया। यात्रियों के खुशी का ठिकाना नहीं रहा जब उन्हें पता चला कि कंपनी फ्री में Galaxy Note 8 दे रही है।

Samsung स्पेन ने इस Giveaway का आयोजन किया और इस कैंपेन के तहत डोमेस्टिक फ्लाइट के यात्रियों को डिवाइस दिया गया। हालांकि यह ग्लोबल कैंपेन नहीं है। आईबेरियन एयरलाइन्स ने इसका वीडियो और तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें फ्लाइट एटेंडेंट्स सभी यात्रियों को Galaxy Note 8 दे रहे हैं।

फोन को काफी दिलचस्प तरीके से बांटा गया यहां एयरहोस्टेस खाना सर्व करती हैं वैसे ही ट्रे में सभी के सीट पर ला कर Galaxy Note 8 का बॉक्स दिया गया। यात्री गिफ्ट लेकर काफी खुश और उत्साहित नजर आ रहे थे। कंपनी ने इसी साल Galaxy Note 8 को लॉन्च किया है।



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2gFkQqU

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop