RVC में वन स्टार इवेंटिंग ड्रसाज़ में राइडर्स ने दिखाया करतब - Khabar NonStop
मेरठ। आखिरकर वो वक्त आ ही गया, जिसका इंतज़ार देशभर के राइडर्स को था, आरवीसी के ड्रसाज़ एरीना में घोड़ों की अलग अलग चालों ने सबको रोमांचित कर दिया। सितंबर 2018 में होने वाले एशियन गेम्स में घुड़सवारी के लिए क्वालीफाई करने के लिए राइडर्स के बीच एक दूसरे को अंकों में पीछे छोड़ने की होड़ लगी रही।
रोहिंग्या शरणार्थियों पर आज होगा फैसला
घोड़े और सवार का तालमेल
एशियन गेम्स क्वालीफाई के लिए वन स्टार इवेंटिंग की पहली सीरीज़ में ड्रसाज़ में वॉक ड्रॉट केंटर, 15 मीटर सर्कल, लैग एल्डींग, सोल्डर इन, हॉफ पास, फुल पास, हॉल्ट, कांउटर केंटर के जरिए घोड़े और सवार ने अपना तालमेल दिखाया।
दो ज्यूरी मेंबर ऑस्ट्रेलिया से आए है
बता दें कि एशियन गेम्स के लिए मेरठ में पहली बार हो रहे ट्रायल के लिए बनी ज्यूरी में दो मेंबर ऑस्ट्रेलिया से आए हैं। कुल मिलाकर एशियन गेम के लिए पांच ट्रायल होंगे, जिनमें टॉप करने वाले राइडर को एशियन गेम्स में देश का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिलेगा। इन ट्रायल में जो 4 बेस्ट राइडर निकलेंगे, वो इंडोनेशिया के जर्काता में टीम इंडिया का हिस्सा होंगे। बता दें कि हॉर्स राइडिंग के इस इवेंट में न केवल सभी आर्मी यूनिट के राइडर्स बल्कि सिविलियन भी हिस्सा ले रहे हैं।
खाद्य विभाग की टीम ने मिठाइयों की दुकान पर की कार्रवाई
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2ggtQ5E
Comments
Post a Comment