Reliance JIO फोन फटा, कंपनी ने कहा नाम खराब करने की साजिश - Khabar NonStop
मोबाइल फोन फटना इन दोनों काफी आम हो गया है। फोन फटने के लगातार मामले सामने आ रहे हैं। हालांकि कई मामले फर्जी भी होते हैं जिसमें कुछ मामले ऐसे होते हैं जिसमें करोड़ों में से एक फोन बैटरी प्रॉब्लम या फर्जी चार्जर से चार्ज करने की वजह से फटता है। ताजा खबर यह है कि दुनिया का सबसे सस्ता 4G फीचर फोन Reliance JIO Phone कथित तौर पर फट गया है। यह फोन कश्मीर में फटा है।
Reliance JIO के टैरिफ प्लान्स हुए महंगे
खबरों के अनुसार कश्मीर में JIO Phone की एक युनिट में आग लग गई और पूरा फोन पिघल गया। हालांकि यह साफ नहीं हुआ कि यह फोन किसका था। रिपोर्ट में कहा गया है फोन जलने के बाद भी बैटरी उसमें ही थी। इसके अलावा कहा गया कि अगर यह खराब बैटरी की वजह से हुआ है तो बैटरी को भी फटना चाहिए था।
WhatsApp ग्रुप के लिए जल्द आएगा यह फीचर..
इस मामले में रिलायंस रिटेल के एक प्रवक्ता ने कहा है JIO Phone को ग्लोबल स्टैडर्ड के तहत डिजाइन और निर्माण किया गया है और सभी फोन क्वॉलिटी कंट्रोल प्रोसेस से गुजरे हैं। इस घटना की रिपोर्ट की गई है लेकिन शुरूआती जांच के आधार पर कहा जा सकता है कि यह छवी खराब करने के मकसद से किया जा रहा है। डिवाइस को जानबूझ कर डैमेज किया गया है। हालांकि मामला जांच के बाद ही पता चल पाएगा।
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2yBSDIq
Comments
Post a Comment