sss

; //]]>

फिर शुरू होगी Reliance JIO फोन की बुकिंग - Khabar NonStop

Reliance JIO

Reliance JIO अपने 4G फीचर फोन की बुकिंग फिर से शुरू करने जा रही है। जियोफोन की बुकिंग का दूसरा फेज दिवाली के बाद से शुरू होने वाला है। कंपनी ने पहले फेज में करीब 60 लाख बुकिंग की थी जिसकी डिलीवरी फिलहाल जारी है। इस बात की जानकारी रिलायंस रिटेल के चैनल पर्टनर ने दी है।

Google के इस स्मार्टफोन पर मिल रहा है भारी छूट 

इसके तहत जियोफोन की बुकिंग का दूसरा चरण दिवाली के बाद शुरू होगा। यह अक्टूबर के आखिर में या फिर नवंबर के पहले हफ्ते में शुरू हो सकता है। गौरतलब है कि इसके पहले फेज की बुकिंग 24 अगस्त को शुरू हुई थी और पहले तीन दिन में ही करीब 60 लाख लोगों ने बुकिंग की थी इसके लिए ग्राहकों ने 500 रूपये का भुगतान भी किया था।

BSNL का दिवाली धमाका, इन ग्राहकों को मिलेगा लाभ

जियोफोन की लॉन्चिंग के वक्त बताया गया था कि इस फीचर फोन की प्रभावी कीमत शून्य रुपये होगी। यानी केवल डिपॉजिट के तौर पर ग्राहकों को 1500 रुपये देने होंगे और इसे भी 3 साल वापस कर दिया जाएगा, लेकिन उस समय ये बातें नहीं साझा की गई थी कि ग्राहकों को 3 साल तक इस्तेमाल के दौरान हर साल 1500 रुपये का रिचार्ज अनिवार्य रूप से करवाना होगा। कंपनी ने ये भी खुलासा किया है कि अगर ग्राहक इस फोन को 3 साल के भीतर ही वापस कर देते हैं तो उन्हें 1500 रुपये चुकाने होंगे।



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2yKQLhc

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop