sss

; //]]>

REET Exam : राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा 2017 ( REET ) online registration

REET Recruitment Application Form Online registration : शिक्षकों के लिए राजस्थान पात्रता परीक्षा ( REET Exam ) की अधिसूचना जारी कर दी गई है। राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा 11 फरवरी को पूरे राज्य में एक साथ होगी। REET ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 6 नवम्बर से शुरू होगी और आवेदन की अंतिम तिथि 30 नवम्बर है। शिक्षक पात्रता के लिए परीक्षा में न्यूनतम 60 प्रतिशत अंक लाना जरूरी होगा।

Rajasthan Eligibility Examination for Teachers दो स्तर के लिए होगी। दोनों परीक्षाएं एक ही दिन 11 फरवरी को होंगी। छह से आठवीं कक्षा तक के अध्यापकों की द्वितीय स्तर की परीक्षा पहली पारी में सुबह 10 से दोपहर 12.30 बजे तक होगी, जबकि कक्षा 1 से 5 तक के अध्यापकों के लिए प्रथम स्तर की पात्रता परीक्षा दूसरी पारी में दोपहर 2.30 बजे से शाम 5 बजे तक होगी।

राजस्थान अध्यापक पात्रता के लिए रीट की परीक्षा में न्यूनतम 60 प्रतिशत अंक लाना अनिवार्य है। राज्य सरकार के गजट नोटिफिकेशन के तहत अनुसूचित क्षेत्रों के अनुसूचित जनजाति के अभ्यर्थियों के लिए यह न्यूनतम 36 प्रतिशत है। Reet online registration करते समय एक स्तर की परीक्षा के लिए 550 रुपए शुल्क चुकाना होगा। दोनों स्तर की परीक्षा के लिए परीक्षा शुल्क 750 रुपए रखा गया है।

REET Exam में उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को अध्यापक पात्रता के लिए तीन वर्ष के लिए प्रमाण-पत्र जारी किया जाएगा। पूर्व में आरटेट और रीट दे चुके अभ्यर्थी अपने परिणाम उन्नयन के लिए भी फिर से रीट परीक्षा में बैठ सकते हैं। इसके लिए उन्हें दुबारा आवेदन करना होगा।

राज्य सरकार ने फिलहाल राजस्थान में 25 हजार अध्यपकों की भर्ती 2017-18 के लिए अधिसूचना जारी की है, लेकिन रीट परीक्षा और भर्ती प्रक्रिया प्रारंभ होने से पहले पदों की संख्या 40 हजार तक हो सकती है। राज्य के विभिन्न जिलों में अध्यापकों के खाली पद एवं भविष्य की जरूरत के मुताबिक राज्य सरकार पदों में बढ़ोतरी कर सकती है।

The post REET Exam : राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा 2017 ( REET ) online registration appeared first on Times Bull.



from Times Bull http://ift.tt/2lfaXSn

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop