RBI के फैसले विकास विरोधी हैं- FICCI प्रमुख - Khabar NonStop
नई दिल्ली। FICCI के अध्यक्ष पंकज पटेल ने एक कार्यक्रम में कहा कि RBI ने नीतिगत दरों में कटौती नहीं कर के उद्योग जगत के लिए गलत फैसला लिया है। पंकज पटेल ने कहा कि नीतिगत ब्याज दरों में कटौती नहीं होने से देश के विकास में रूकावटें आ रही हैं। इसी महीने 4 अक्टूबर को RBI के मौद्रिक नीति की समीक्षा बैठक हुई थी। बैठक में RBI ने नीतिगत ब्याज दरों को पूर्ववत रखा। इसके अलावा चालू वित्त वर्ष के लिए GDP का अनुमान घटाकर 6.7 फीसदी कर दिया।
पटाखा बैन पर केंद्रीय मंत्री का बड़ा बयान
नीतिगत ब्याज दरों में कटौती नहीं करना विकास विरोधी हैं
FICCI के अध्यक्ष पंकज पटेल ने कहा कि RBI के फैसले विकास विरोधी हैं। उन्होंने कहा कि देश के व्यापारी उम्मीद कर रहे थे कि RBI ब्याज दरों में कटौती करेगी जिससे व्यापार को सपोर्ट मिलता। व्यापारियों को RBI से काफी उम्मीदें हैं। पंकज पटेल ने कहा कि विकास दर, मुद्रास्फीति और ब्याज दरों के बीच संतुलन बेहद जरूरी है।
पीएफ अकाउंट को आधार से ऐसे करें लिंक
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2kONYgC
Comments
Post a Comment