Rashiphal in Hindi : जानिए नाम के पहले अक्षर से अपने राशिफल की दशा
Rashiphal in Hindi : ज्योतिष शास्त्रों के अनुसार इस सप्ताह ग्रहों की अनुकूल गति बनी रहगी और हर राशियों ( Horoscope ) वालो को कुछ ना कुछ लाभ जरूर मिलेगा। गंभीरता के साथ अपने कार्यो में लगे रहने से अवश्य सफलता मिलेगी।
इस सप्ताह आप के ग्रहों की दशा और राशिफ़ल
Aries – मेष राशि (चू, च, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)
विशाखा नक्षत्र शुरुआत में यह सप्ताह अस्थिरता लिए हुए है। बुधवार से आंशिक अनकूलता और राहत प्रदान होगी। व्यापारियों के लिए गुरुवार का दिन आर्थिक दृष्टि से उत्तम रहेगा। नौकरीपेशा लोगो में अस्थिरता किन्तु सफलता के साथ प्रगति होगी। महिला और छात्रवर्ग को प्रयासों में थोड़े परिवर्तन के साथ आगे बढ़ें।
Taurus – वृष राशि (इ, उ, ए, ओ, वा, वि, वू, वे, वो)
त्योहार के सकारात्मक वातावरण का आनंद उठाते हुए आगे बढ़ें। प्रसन्नता वाला समय है। व्यावसायिक निश्चिंतता रहेगी और व्यापारियों के लिए निरंतर लाभ का समय रहेगा। नौकरीपेशा लोगो में पदोन्नति तथा इच्छित पद की प्राप्ति। महिला तथा छात्रवर्ग को करियर में लाभ मिलेगा।
Gemini – मिथुन राशि (का, की, कू , घ, ड, छ, के, को, हा)
सप्ताह मध्य में बड़ी वस्तु की उपलब्धि प्रसन्नता देगी। खड़ाष्टक चंद्रमा मानसिक कष्ट दे सकता है। कार्य के संदर्भ में बाहरी यात्रा हो सकती है । नौकरीपेशा में प्रबंधकीय पद का लाभ प्राप्त होगा। व्यापारियों के लिए गुरु, शुक्रवार संबंधित क्षेत्रों में आर्थिक गति बढ़ाएंगे। महिला तथा छात्रवर्ग को कॉर्पोरेट बैकिंग में मौका मिल सकता है।
Cancer – कर्क राशि (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
मित्र का सहयोग मिल सकता है। विदेश के संदर्भ में निवेश की योजना बनेगी। आधुनिक तकनीक का क्षेत्र श्रेष्ठ साबित हो सकता है। व्यापारियों के लिए जलीय उपक्रम वाले क्षेत्र जैसे डिस्टल वाटर, आरओ प्लांट से संबंधित व्यापार लाभकारी रहेगा। नौकरीपेशा में आकस्मिक पद लाभ से प्रसन्नता। महिला तथा छात्रवर्ग को भी सफलता मिलेगी ।
Leo – सिंह राशि (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
किसी नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं।भावनात्मक संबंध बढ़ेंगे। जल्दीबाजी में निर्णय न लें।आर्थिक समस्या का निराकरण होगा। परिवार का सहयोग मिलेगा। व्यापारियों के लिए धातु से संबंधित प्राचीन परंपरा का क्षेत्र लाभ देगा। महिला तथा छात्रवर्ग को शासकीय सेवा में अवसर मिलेगा। नौकरीपेशा में प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
Virgo – कन्या राशि (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
यह सप्ताह में अनुकूल होगा। नवम पंचम का चंद्रमा मिश्रित लाभ प्रदान करेगा। अतिरिक्त ऊर्जा का संचार होगा। मानसिक संतुष्टि बनी रहेगी। व्यापारियों के लिए कॉपर-गोल्ड लाइन निवेश की दृष्टि से बेहतर है। नौकरीपेशा में लाभ की स्थिति बनेगी। महिला तथा छात्रवर्ग को उच्च पद मिलेंगे।
Libra – तुला राशि (रा, री, रू, रे, री, ता, ती, तू, ते)
क्षेत्र विशेष में पहचान के साथ लोकप्रियता का लाभ मिलेगा और व्यवहार में मधुरता लोगों को मुरीद बनाएगी। पॉजिटिव ऊर्जा का लाभ लें। व्यापारियों के लिए चांदी, कांसा, जिलेट से जुड़ी वस्तु का बाजार लाभ देगा। नौकरीपेशा में वैदेशिक अवसर मिलेगा। कोई भी लंबी यात्रा करने से पहले अच्छे-बुरे पर विचार जरूर करें।
Scorpio – वृश्चिक राशि (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू )
इस राशि पर चन्द्रमा का गोचर कार्य में नवीनता बढ़ाने के लिए प्रभाव बढ़ाएगा और विशिष्टता पर निगाह रहेगी। आप कार्य विशिष्ट शैली में सम्पन्न करेंगे। व्यापारियों के लिए कृषि तथा रसायन से संबंधित क्षेत्र में आर्थिक लाभ के योग। नौकरीपेशा में इच्छित पद और छात्रवर्ग को अद्र्धशासकीय सेवाओं में नए अवसर मिलेंगे।
Sagittarius – धनु राशि (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
कुछ-कुछ जगह अस्थिरता रहेगी पर आध्यात्मिक क्षेत्र से लाभ तथा ऊर्जान्वित होने का अनुभव होगा। नए क्षेत्र में निवेश की योजना बनेगी। व्यापारियों के लिए धान्य का बाजार उच्चावचन के साथ लाभ देगा। नौकरीपेशा लोगो को सफलता मिलेगी। छात्रों को वैदेशिक सेवाओं में दूर संचार, लोक प्रशासन, निजी प्रशासन में अवसर मिलेगा।
Capricorn – मकर राशि (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
मित्रों के माध्यम से कार्य शैली में बदलाव लाएंगे और नई ऊर्जा का अनुभव होगा। कार्य क्षेत्र में विकास के मार्ग खुलेंगे। व्यापारियों के लिए कच्चा स्क्रैप का काम लाभ देगा और कोयला भी लाभकारी रहेगा। नौकरीपेशा में मेहनत का लाभ मिलेगा। छात्र को नगरीय प्रशासन में सेवा के अवसर मिल सकता है।
Aquarius – कुंभ राशि (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
परिश्रम का लाभ मिलेगा और पुरानी योजनाओं में नए आकार देना होगा। विधिवत कार्य शैली का विस्तार करना होगा और निवेश करने से पहले सोचें। व्यापारियों के लिए लाभ का समय है।नौकरीपेशा में कनिष्ठों का सहयोग मिलने से प्रसन्नता बनेगी। छात्रों को परिश्रम का फल जरूर मिलेगा।
Pisces – मीन राशि (दी, दु, थ, ञ, दे, दो, चा, ची)
मांगलिक कार्य व सफलता के योग है और प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। परिवार में विवाह का आयोजन बनेगा। स्वयं के लिए भी कुछ नया करने का मन बनेगा। व्यापारियों के लिए पारंपरिक शैली के सभ्यता से संबंधित क्षेत्र में व्यवसाय के योग बनेंगे। नौकरीपेशा को वरिष्ठों के माध्यम से पदोन्नति व लाभ मिलेगा।
Aaj ka Rashiphal In Hindi – आज का राशिफल
The post Rashiphal in Hindi : जानिए नाम के पहले अक्षर से अपने राशिफल की दशा appeared first on Times Bull.
from Times Bull http://ift.tt/2l9FIrT
Comments
Post a Comment