Pebble Art दें सकता है आपके घर को एक नया लुक
लाइफस्टाइल डेस्क। सजा हुआ घर हमारी लाइफ का बहुत ही महत्वपूर्ण हिस्सा होता है और अधिकतर लोग अपने घर की सजावट के लिए बहुत अधिक पैसा खर्च करते है। यही नहीं वें घर की सजावट के लिए कई तरह के सामान खरीदते है जैसे शो पीस आदि। लेकिन कई लोग इतने मजबूर होते है कि उनके पास घर की सजावट के सामान के लिए भी पैसे नहीं होते है। अधिकतर लोग इस बात से अनजान होते है कि वे पैसा खर्च करें बिना भी घर पर पड़ी बेकार चीजों को क्रिएटिव आइडियाज के साथ इस्तेमाल करकें अपने घर को नया लुक दें सकते है। घर की ऐसी कई चीजे है जैसे -पुराने न्यूजपेपर,प्लास्टिक की खाली बोतलें,फैब्रिक, बियर की बोतलों आदि से आप घर की सजावट का सामान बनाना तो जानते होंगे लेकिन आज हम आपको Pebbles यानि कि छोटे-छोटे कंकर से घर डैकोरेशन के अलग-अलग तरीके बताने जा रहे है जिससे आपके घर को एक नया ही लुक मिलेगा।
(1) फुट मैट :-
आप छोटे-छोटे कंकर का इस्तेमाल करकें भी फुट मैट बना सकते है इसको बनाने के लिए आप पुराने मैट पर ग्लू गन की मदद से छोटे-छोटे पत्थरों को चिपका दें। इसे अपने घर के दरवाजें पर रखें इससे आपके पैसे भी खर्च नहीं होंगे और आपके घर को नया लुक भी मिल जाएगा।
(2) कोस्टर :-
घर में रखें हुए पुराने सामानों का इस्तेमाल करकें भी आप कोस्टर यानि चाय की केतली को टेबल पर रखने के लिए कोस्टर बना सकते है। इसको बनाने के लिए आप सबसे पहले एक कपड़ें को गोलाई में काट लें और फिर इस पर पत्थर चिपकाते जाएं। फिर रोजाना आप इस पर केतली रखें। इससे आपके घर को एक नया ही लुक मिलेगा।
(3) कैंडल होल्डर :-
यह बहुत ही आसान तरीका है कैंडल होल्डर बनाने का इसको बनाने के लिए आप सबसे पहले एक थोडे से बड़े आकार के पत्थर पर छोटे-छोटे आकार के 3-4 पत्थरों को सीधे आकार में लगाएं। फिर इन पत्थरों को नकली आंखें लगा दें। लीजिये खूबसूरत कैंडल होल्डर तैयार है। ऐसा करने से आपके पैसे भी खर्च नहीं होंगे और घर की सजावट भी हो जाएंगी।
(4) वॉल आर्ट :-
दीवारों की सजावट के लिए भी आप कंकर का इस्तेमाल कर सकते है।इसके लिए आप एक पेड की डाली लेकर पत्तों की जगह पर पत्थर लगाएं और झूले की रस्सी डाली से बांध कर इस पर एक कपल की आकृति का पत्थर लगाएं। इससे आपके घर को एक नया ही लुक मिलेगा। आप इसका इस्तेमाल फोटो फ्रेम पर भी कर सकते है। यकीन मानिए इससे आपका घर रॉयल लुक देंगा।
The post Pebble Art दें सकता है आपके घर को एक नया लुक appeared first on Rochakkhabare.
from Rochakkhabare http://ift.tt/2i8t6w9
Comments
Post a Comment