PDP विधायक अब्दुल माजिद के दस्ते पर आतंकी हमला - Khabar NonStop
कुलगाम।
कुलगाम के नंदीमार्ग में आतंकियों ने PDP विधायक अब्दुल माजिद के दस्ते पर फायरिंग की। इस हादसे में एक पुलिस वैन के चालक की मौत हो गई जबकि एक के घायल होने की खबर है। घायल पुलिसकर्मी को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया जहां उसका इलाज जारी है। फिलहाल उसकी हालत स्थिर है वह खतरे से बाहर बताया जा रहा है। मृत पुलिसकर्मी की पहचान कांस्टेबल खुर्शीद अहमद के तौर पर हुई है। इस हमले के बाद उस क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन जारी है। सर्च ऑपरेशन में अभी तक कोई सफलता नहीं मिली है।
बुरहान वानी गैंग के सभी आतंकी ढेर, 2015 की यह वायरल तस्वीर बनी इतिहास
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2xFIpSF
Comments
Post a Comment