sss

; //]]>

लिंग परीक्षण की सूचना पर PCPANDC की टीम ने मारा छापा - Khabar NonStop

PCPNDTअलीगढ़। अलीगढ़ के बेला मार्ग स्थित चर्चित जीवन हॉस्पिटल में मुखबिर की सूचना पर जयपुर राजस्थान से पीसीपीएनडीटी ब्यूरो इन्वेस्टीगेशन की टीम ने अस्पताल के अंदर लिंग परीक्षण करते हुए अस्पताल की महिला डॉक्टर दिव्या चौधरी को रंगे हाथों पकड़ लिया। इसके बाद टीम ने जिला एवं पुलिस प्रशासन को सूचना कर मौके पर बुला लिया सूचना पर एसीएम फर्स्ट व सीओ तृतीय  के साथ थाना क्वार्सी पुलिस भी पहुंच गई।

रामलीला मैदान में हुआ कवि सम्मलेन और मुशायरा

पुलिस पहुंची अस्पताल

पुलिस प्रशासन को देख का हॉस्पिटल की डॉक्टर दिव्या चौधरी व जयंत शर्मा बौखला गए और पुलिस प्रशासन से गाली गलौच करने लगे उसके बाद पुलिस प्रशासन व राजस्थान से आई टीम के कड़े रुख को देखते हुए डॉक्टरों द्वारा अपने अन्य डॉक्टर साथियों को सूचना दी गई। सूचना पर महानगर के कई डॉक्टर अस्पताल पहुंच गए और मामले को रफा दफा करने की बात करने लगे मामला लिंग परीक्षण से जुड़ा होने के चलते जिलाधिकारी के आदेश पर अस्पताल में रखी एक्सरे मशीन को सीज कर दिया गया और डॉक्टर दिव्या चौधरी व डॉक्टर जयंत शर्मा को थाने ले जाने के लिए कहा गया।

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान

क्योंकि मामला प्रधानमंत्री की मुख्य योजना बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ से जुड़ा होने के चलते प्रशासन का भी इस ओर सख्त रुख देखने को मिला है इधर डॉक्टर जयंत शर्मा का कहना है कि वह इस बार मेयर का चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे है। इसलिए उन्हें बदनाम करने की नियत से यह साजिश रची गई है जबकि मेरे यहां ऐसा कुछ नहीं होता है।

नाइजीरियन ऑनलाइन फ्रॉड खुलासा

रामसूरत पांडे ने बताया

जानकारी देते हुए एसीएम रामसूरत पांडे ने बताया कि अस्पताल में लिंग परीक्षण की सूचना पर राजस्थान सैटेलाइट जिसके द्वारा अस्पताल की डॉक्टर दिव्या चौधरी को लिंग परीक्षण करते हुए पकड़ लिया इसके बाद लिंग परीक्षण करने वाली मशीन को सीज कर दिया है और डॉक्टर को हिरासत में लेकर  थाने ले जाया गया है

 

 



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2x0ZyH2

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop