sss

; //]]>

इस PAK गेंदबाज ने रचा इतिहास, जो आजतक नहीं कर पाया कोई भारतीय खिलाड़ी

खेल डेस्क। पाक टीम को भले ही अपने घर में कोई सीरीज खेलने को नहीं मिल रही है। परन्तु उसके खिलाड़ीयों ने अपने शानदार प्रदर्शन से दुनिया को चौंकाने का काम लगातार कर रहे हैं। और अब पाकिस्तान टीम के एक खिलाड़ी ने वो कारनामा किया है जो आजतक किसी भारतीय खिलाड़ी ने भी नहीं किया है। पाकिस्तान और श्रीलंका के खिलाफ अबू धाबी में खेले गए दूसरे टी-20 मैच में पाकिस्तान के तेज गेंदबाज फहीम अशरफ ने हैट्रिक लेकर इतिहास रच दिया है। टी-20 क्रिकेट में हैट्रिक लेने वाले वह पहले पाकिस्तानी गेंदबाज बन गए हैं। बता दें कि आज तक टी-20 क्रिकेट में भारत का कोई भी गेंदबाज हैट्रिक नहीं ले सका है।

 

 

यह कारनामा है टी-20 दूसरे मैच में श्रीलंकाई पारी के 19वें ओवर का। शुक्रवार को खेले गए इस मुकाबले में अशरफ ने इसुरु उडाना, महेला उडावटे और दसुन शनाका के विकेट विकेट अपने नाम किए। अशरफ के इस लाजवाब प्रदर्शन की बदौलत श्रीलंका की टीम निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट खोकर सिर्फ 124 रन ही बना पाई।

 

 

हालांकि, एक समय श्रीलंका की टीम का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 106 रन था और लगभग 4 ओवर शेष थे। ऐसा लग रहा था कि श्रीलंका बड़ा स्कोर खड़ा कर सकता है और 150 के पार जाएगा, परन्तु इसके बाद फहीम अशरफ की हैट्रिक और हसन अली के 2 विकेटों ने श्रीलंका की पारी को काफी कम पर रोक दिया। पाकिस्तान ने भले ही इस मैच में जीत दर्ज कर ली हो, परन्तु कसी हुई गेंदबाजी से श्रीलंका ने उसे आसानी से यह जीत हासिल नहीं करने दी। पाकिस्तान को 125 रन बनाने में अंतिम ओवर तक जीत का इंतजार करना पड़ा है।

The post इस PAK गेंदबाज ने रचा इतिहास, जो आजतक नहीं कर पाया कोई भारतीय खिलाड़ी appeared first on Rochakkhabare.



from Rochakkhabare http://ift.tt/2hi3ZHM

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop