sss

; //]]>

“अपने ही लोगों को आतंकी बना रही PAK फौज” - Khabar NonStop

Pakistan

नई दिल्ली। आतंक को बढ़ावा देने के आरोप में पाकिस्तान पूरी दुनिया के निशाने पर आ गया है। चूंकि आतंक को बढ़ावा देने की नीति पाक फौज की है, इसलिए पाक फौज अब अपने घर में ही घिरती नजर आ रही है। कई राजनेता और अब आम लोग भी पाक फौज पर निशाना साध रहे हैं।

पाक एक्टिविस्ट ने खोली पोल

पाक अधिकृत कश्मीर के एक सामाजिक कार्यकर्ता ने पाक फौज की आलोचना करते हुए सार्वजनिक तौर पर कहा कि पाक फौज आतंकियों को प्रशिक्षित करती है और उन्हें सुरक्षित ठिकाना भी मुहैया कराती है। इतना ही नहीं पाक एक्टिविस्ट ने यहां तक कहा कि पाक फौज अपने ही लोगों को आतंकी और जेहादी बनाती है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान दुनिया में अकेला मुल्क है जो अपने ही लोगों के खिलाफ काम कर रहा है।

अरब सागर में मछली पकड़ रहे 25 भारतीय मछुआरे गिरफ्तार

पीओके के लोगों को कर रहा इस्तेमाल

बता दें कि पाकिस्तान पर पहले भी आरोप लगते रहे हैं कि पाकिस्तान पीओके के लोगों को साजिश के तहत फंसाकर उन्हें आतंकी बना रहा है। इसके अलावा पीओके में पाक सेना ने कई आतंकी शिविर बनाए हुए हैं, जहां से स्थानीय युवकों को प्रशिक्षित कर सीमा पार करायी जाती है और कश्मीर में आतंक फैलाया जाता है।

हॉकी एशिया कप 2017ः भारत ने पाकिस्तान को 4-0 से दी करारी शिकस्त

लेकिन अब पाकिस्तान की बिगड़ती इकॉनोमी और दुनिया में अलग-थलग पड़ने के बाद पाकिस्तान की सिविल सोसाइटी द्वारा सेना को निशाने पर लिया जा रहा है।



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2guEdPJ

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop