sss

; //]]>

इस दिन लॉन्च होगा Oppo का नया स्मार्टफोन F5 - Khabar NonStop

Oppo F5

Oppo के आगामी स्मार्टफोन F5 की काफी चर्चा हो रही है। हाल ही में फेसबुक के माध्यम से खुलासा हुआ था कि Oppo F5 26 अक्टूबर को पहली बार होम बाजार में लॉन्च किया जाएगा, वहीं अब खबर के अनुसार बात सामनें आ रही है कि Oppo F5 भारत में 2 नवंबर को लॉन्च किया जा सकता है।

Xiaomi का नया फीचर, बिना क्रेडिट कार्ड मिलेगा EMI का लाभ

ओपो एफ5 की सबसे बड़ी खासियत इसका एआई ब्यूटी रिकॉग्निशन फीचर बताया गया है। यह फीचर फोन के आसपास मौजूद लोगो की सुंदरता पहचान सकेगा। ओपो एफ5 के इंडिया लॉन्च को लेकर हालांकि कंपनी ने कोई घोषणा नहीं की है, लेकिन चर्चा है कि यह फोन 2 नवंबर को भारत में लॉन्च कर दिया जाएगा।

Xolo ने लॉन्च किए तीन नए बजट स्मार्टफोन, जानें खासियत और कीमत

6-इंच की फुलएचडीप्लस डिसप्ले देखने को मिल सकती है। फोन को 4जीबी या 6जीबी रैम पर लॉन्च किया जा सकता है तथा फोन में 64जीबी या 128जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी जा सकती है। फोटोग्राफी के लिए इसमें बैक पैनल पर एक 20-मेगा​पिक्सल का कैमरा तथा फ्रंट पैनल पर 16-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है। आपको बता दें कि ओपो एफ5 कंपनी का पहला ऐसा स्मार्टफोन होगा जिसके रियर पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जा रहा है। वहीं पावर बैकअप के लिए इस फोन में 4,000mAh की बैटरी दी जा सकती है।



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2xFdE5s

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop