sss

; //]]>

OMG: मछली ने दिया 2 इंसानी बच्चों को जन्म, जानिए इस रहस्य के पीछे की सच्चाई

रोचक डेस्क। आज के युग में विज्ञान ने उंचाईयों को छू लिया हैं कि उसने कुदरत के नियम तक बदल दिए हैं। वर्तमान में मर्द भी महिलाओं की तरह बच्चे उत्पन्न करने में लगे हैं परन्तु अगर एक मछली किसी इंसान जैसे बच्चे को जन्म दे तो आपका दिमाक घुम जाएंगा। आइये जानते हैं इस खबर को इस आर्टिकल में…

 

अपने ही दोस्तों का मांस खाकर ढाई माह तक जिंदा रहे थे खिलाड़ी, खबर पढक़र आपकी आंखों से आ जाएंगे आंसू
बता दें कि यह मामला उस वक्त का है जब विज्ञान आज की तरह विकसित नहीं था। इस घटना में एक मछली ने दो इंसानी बच्चों को जन्म दिया था। आपको जानकर हैरानी हो रही होगी पर जरा सोचें की आज से 200 वर्ष पहले अगर कोई हवाई जहाज में उडऩे की बात कहता तो लोग इसे मजाक समझते परन्तु आज हम आकाश में हवाई यात्रा करते हैं। उसी तरह असंभव सा लगने वाला यह कहानी पूरी तरह से सच्ची हैं।

 

पीरियड्स से जुड़़ी इन प्रथाओं के बारे में जानकर रूह कांप जाएंगी आपकी?

 

 

असल में एक मछली ने दो इंसानइी बच्चों को जन्म दिया था हालांकि जन्म देने से पहले ही मछली की मौत हो गई थी। जो एक मछुआरे के हाथ लग गई। जब उस मछली का पेट चीरा गया तो उसके पेट से एक लडक़ा तथा एक लडक़ी निकली। आश्र्चय की बात यह हैं कि मछुआरे ने इन बच्चों के पिता का पता लगाकर उसको बच्चों को सौंप दिया था।

 

साढ़े 5 हजार वर्ष पुरानी है सच्चाई

यह खबर आज से लगभग साढ़े पांच हजार वर्ष पुरानी हैं। भारत के ही एक भाग चेदि का राजा अपनी पत्नी के साथ वन विहार कर रहा था तब उसकी पत्नी को गर्भ धारण करने की इच्छा हुई। उस वक्त श्राद्ध पक्ष चल रहा था इसलिए राजा ने अपने शुक्राणु को पात्र में रख कर एक पक्षी की सहायता से उसके पास भिजवाने का विचार किया। इस दौरान जब पक्षी राजा के शुक्राणुओं का पात्र लेकर आकाश में उड़ रहा था तो रास्ते में किसी अन्य पक्षी से हुई छीना झपटी में उस पात्र का द्रव नीचे यमुना नदी में गिर गया।

 

 

इस चीज को निगलने से हुआ मछली से बच्चों का जन्म

उस समय यमुना नदी में रहने वाली अद्रिका नामक एक अप्सरा ने उस द्रव को निगल लिया जोकि इस नदी में मछली के रूप में रहती थी। इस घटना के बाद वह गर्भवती हो गई। उस शापित मछली के पेट से निकले दोनों बच्चों को मछुआरे ने उस राजा को सौंप दिया जिसके द्रव से वह पैदा हुए थे। राजा ने लडक़े को अपने पास रख लिया तथा लडक़ी को मछुआरे ने पाला। आगे जाकर लडक़े का नाम मतस्य पड़ा और वह मतस्य राज्य का ही राजा बना। लडक़ी का नाम मछुआरे ने मतस्यगंधा रखा क्योंकी उसके शरीर से मछली की गंध आती थी और इसलिए कोई सामान्य मानव उसके पास नहीं रूकता था। कुछ समय बाद अचानक मिले पराशर ऋषि ने अपने तपोबल से मतस्यगंधा की दुर्गन्ध को सुगंध में बदल दिया जिसके बाद मतस्यगंधा का नाम बदल कर सत्यवती रख दिया गया। इन्ही सत्यवती नामक महिला से ऋषि व्यास का जन्म हुआ था जिन्होंने महाभारत सहित कई अन्य ग्रंथ रचना की थी।

 

Source: Google

The post OMG: मछली ने दिया 2 इंसानी बच्चों को जन्म, जानिए इस रहस्य के पीछे की सच्चाई appeared first on Rochakkhabare.



from Rochakkhabare http://ift.tt/2kM306R

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop