राहुल का ट्विटर हैंडल @OfficeOfRG बदल कर हो सकता है @rahulgandhi - Khabar NonStop
राहुल गाँधी के ट्विटर हैंडल @OfficeOfRG पर बढ़ते फोल्लोवेर्स और लोकप्रियता को देखते हुए अब जल्द ही राहुल ट्विटर पर अपने नाम यानी @rahulgandhi के साथ नजर आ सकते हैं।
इस कांग्रेसी नेता ने ही उठाए RAHUL GANDHI के नेतृत्व पर सवाल
लगता है अब सियासी दांव में राहुल के पक्ष में जनता का ध्यान आकर्षित हो रहा है ये हम ऐसे ही नहीं कह रहे बल्कि पिछले तीन महीनों के रिकार्ड्स पर नजर डालें तो आप भी यही कहेंगे। दरअसल, पिछले तीन महीने का ग्राफ देखें तो कांग्रेस उपाध्यक्ष ट्विटर हैंडल पर फॉलोअर्स की संख्या में तेजी से इजाफा हुआ है। राहुल गांधी के ट्विटर हैंडल @OfficeOfRG पर मई में 20 लाख फॉलोअर्स नजर आते थे जो अब बढ़कर 37 लाख से ज्यादा हो चुके हैं। राहुल गांधी के ट्विटर हैंडल की बढ़ती लोकप्रयिता को देखते हुए अब @OfficeOfRG से ‘OfficeOf’ हटाने की मांग उठने लगी है जिसको देखते हुए जल्द ही राहुल के ट्विटर हैंडल का नाम बदला जा सकता है। हालांकि, सूत्रों के मुताबिक राहुल अगर खुद ट्वीट करेंगे तो उनके लिखे गए ट्वीट के आगे आर (R) लिखा जा सकता है और जब वो किसी रैली को संबोधित कर रहे होंगे तो उनके हैंडल से ट्वीट बिना R के होगा। फिलहाल अभी इसमें राहुल की आखिरी मुहर लगना अभी बाकी है। बता दें कि, जल्द ही राहुल गाँधी आने वाले दिनों में पार्टी अध्यक्ष के तौर पर कमान संभाल सकते हैं।
राहुल की ‘भूख’ वाली शायरी पर स्मृति ईरानी का ‘बेशर्मी’ वाला पलटवार
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2hOgxpK
Comments
Post a Comment