sss

; //]]>

Nubia के दो नए दमदार स्मार्टफोन लॉन्च, जानें खासियत - Khabar NonStop

Nubia

ZTE की ब्रांड Nubia ने दो नए स्मार्टफोन पेश किए हैं। कंपनी ने Nubia Z17S और Nubia Z17S miniS को लॉन्च किया है। हालांकि इन दोनों फोन को फिलहाल चीन में उतारा गया है, लेकिन जल्द ही इसे भारत में भी लॉन्च करने की उम्मीद है। Nubia Z17S कंपनी का पहला फोन है जिसे बेज़ल लेस डिस्प्ले दिया गया है। जबकि Z17 miniS में साधारण डिस्प्ले दिया गया है।

Reliance JIO का धमाकेदार ऑफर यहां जानें

ZTE Nubia Z17S में 5.73 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। यह फोन एंड्रॉयड 7.1 नूगट पर चलता है। इसमें 6 जीबी की रैम और 128 जीबी की इंटरनल मैमोरी दी गई है। कैमरे की बात करें तो इसमें रियर कैमरा दमदार 23 मेगापिक्सल का दिया गया है। जबकि सेल्फी के लिए 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन में पावर के लिए 3100mAh की बैटरी दी गई है।

Nubia 3

ZTE Nubia Z17S स्मार्टफोन के फीचर्स

डिस्प्ले: 5.73 inches

रैम: 6GB

स्टोरेज: 128GB

रियर कैमरा: 23MP

फ्रंट कैमराः 5MP

OS: Android 7.1

बैटरी: 3100mAh

प्रोसेसर: 2.45GHz octa-core

Honor दिसंबर में लॉन्च करेगी बेजल-लेस स्मार्टफोन

Nubia 1

वहीं ZTE Nubia Z17 miniS स्मार्टफोन मे 5.2 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। यह फोन भी एंड्रॉयड 7.1 नूगट पर चलता है। फोन में 6 जीबी रैम और 64 जीबी की इंटरनल मैमोरी दी गई है। इसमें रियर कैमरा 23 मेगापिक्सल का दिया गया है जबकि फ्रंट में दमदार 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।

ZTE Nubia Z17 miniS स्मार्टफोन के फीचर्स

डिस्प्ले: 5.2 inches

रैम: 6GB

स्टोरेज: 64GB

रियर कैमरा: 23MP

फ्रंट कैमराः 16MP

OS: Android 7.1

बैटरी: 3200mAh

प्रोसेसर: 2.45GHz octa-core



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2gfqDmO

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop