अब इस टेस्ट से गुजरने के बाद बना जा सकेगा NSG ब्लैक कैट कमांडो - Khabar NonStop
NSG में ब्लैक कैट कमांडो बनने के लिए अब और भी कठिन टेस्टों से गुजरना होगा। आतंकवाद को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए बेहतरीन कमांडो भर्ती करने के लिए कुछ और खास कदम उठाए हैं। इसके लिए अब तक देश में होने वाली भर्ती प्रक्रिया को पहले ही बहुत सख्त माना जाता था।
कश्मीर में फिर शुरु होगा बातचीत का दौर
अब इसमें वियना टेस्ट सिस्टम को जोड़ दिया गया है। इस टेस्ट के जरिए भर्ती के लिए आवेदन करने वाले के स्वाभाविक गुणों और दमखम को कई तरह के मनोवैज्ञानिक परीक्षणों की कसौटी पर परखा जाता है। इससे पहले कमांडो को डीआरडीओ से मंजूर डिफेंस इंस्टीट्यूट ऑफ साइकोलॉजिकल रिसर्च के मिलिट्री साइकोलॉजी टेस्ट से गुजरना पड़ता था। स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप SPG के लिए वियना टेस्ट बीते 15 साल से जारी है। NSG के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार इस टेस्ट से हमें बेहतर उम्मीदवारों को छांटने में आसानी रहती है।
CBI निदेशक की नियुक्ति पर प्रशांत भूषण ने उठाए सवाल
वियना टेस्ट को जोड़ने का फैसला NSG के डीजी सुधीर प्रताप सिंह की ओर से लिया गया है। उनका कहना है कि यह दुनिया की सबसे अव्वल टेस्ट माना जाता है। तो फिर हमारे कमांडोज के लिए दुनिया का श्रेष्ठ से श्रेष्ठ क्यों न हो। हमारे पास दो ऐसे बैच हैं जो इस टेस्ट से गुजर चुके हैं।
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2gwkvDb
Comments
Post a Comment