sss

; //]]>

NGT ने DMRC को दी चेतावनी, बंद करना पड़ सकता है मेट्रो का संचालन - Khabar NonStop

 DMRC

नई दिल्ली। मेट्रो से सफ़र करने वाले लोगों के लिए एक बुरी खबर है। नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (NGT) ने दिल्ली मेट्रो को आदेश दिया है कि अगर वह उसके आदेश का पालन नहीं किया तो मेट्रो को अपनी सेवाएं बंद करनी पड़ेगी। दरअसल मेट्रो द्वारा बिना अनुमति मेट्रो स्टेशनों पर भूजल दोहन किया जा रहा है। इस सम्बन्ध में नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (NGT) ने दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) को कड़ी चेतवानी दी है।

दिल्ली मेट्रो आपके भारी लगेज के लिए देगी यह सुविधा

DMRC को देने पड़ेंगे आंकड़े

नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (NGT) ने दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) को यह बताने का आदेश दिया है कि वह कितना भूजल दोहन कर रहा है। अगर मेट्रो ऐसा नहीं करता तो उसे मेट्रो सेवाएँ बंद करनी पड़ सकती है। इस मामले में सुनवाई 17 नवम्बर को होगी।

जानें क्यों, NGT ने दिल्ली के 4 रेलवे स्‍टेशनों पर लगाया 1-1 लाख का जुर्माना

मेट्रो की वजह से दिल्ली में भूजल स्तर हो रहा कम

इस सम्बन्ध में एनजीटी में वकील कुश कालरा ने याचिका दायर की थी। याचिका में उन्होनें आरोप लगाया कि दिल्ली में मेट्रो स्टेशनों पर बिना अनुमति के भूजल का दोहन किया जा रहा है। इसमें कहा गया है कि दिल्ली में मेट्रो ने करीब 276 बोरेबेल लगवाए हैं। इससे लगातार भूजल का दोहन किया जा रहा है। याचिकाकर्ता के मुताबिक, डीएमआरसी इस पानी से अपनी ट्रेनों की धुलाई करता है, जबकि दिल्ली में भूजल स्तर तेजी से नीचे गिर रहा है।

दिल्ली: ब्लू लाइन मेट्रो सेवा बाधित होने से मची अफरातफरी



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2i8mY7e

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop