जानें क्यों, NGT ने दिल्ली के 4 रेलवे स्टेशनों पर लगाया 1-1 लाख का जुर्माना - Khabar NonStop
देश की राजधानी दिल्ली के चार रेलवे स्टेशनों पर नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) ने जुर्माना लगाया है। एनजीटी ने ये जुर्माना इसलिए लगाया है क्योंकि रेलवे स्टेशनों ने सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट का पालन नहीं किया है।
दिल्ली: ब्लू लाइन मेट्रो सेवा बाधित होने से मची अफरातफरी
बता दें कि विवेक विहार, आनंद विहार, शाहदरा और श्ाकूर बस्ती रेलवे स्टेशन शामिल हैं जिनपर एनजीटी ने एक-एक लाख रुपये का जुर्माना ठोका है। दरअसल, ठोस कचरे के निस्तारण के लिए सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट का पालन करना जरूरी है जिसके तहत वातावरण को साफ रखने के लिए कचरे का निस्तारण भी करना होता है। लेकिन इन चारों रेलवे स्टेशनों पर कचरे के प्रबंधन की कोई व्यवस्था नहीं है।
बतातें चलें कि, एनजीटी ने इससे पहले सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट को लेकर दिल्ली के कई बड़े होटलों के खिलाफ भी कदम उठाये थे और इन होटलों पर भी जुर्माना लगाया गया था।
दिल्ली: बैन के बावजूद हुई आतिशबाजी, अब लोग झेले इस खतरनाक चीज़ को
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2gD3PgT
Comments
Post a Comment