sss

; //]]>

MP: स्कूलों में खत्म होगी पिता का नाम लिखवाने की अनिवार्यता - Khabar NonStop

Madhya Pradesh

मध्यप्रदेश सरकार ने अब स्कूल में एक अभिभावक के बच्चों को स्कूल में प्रवेश के दौरान उनके पिता का नाम लिखवाने की अनिवार्यता हटा दी है। प्रदेश सरकार ने ये निर्णय इसलिए लिया है ताकि दुष्कर्म पीडिता के मान सम्मान को ठेस न पहुंचे।

स्कूलों को निर्णय का पालन करने के दिए आदे

दरअसल, मध्यप्रदेश राज्य सरकार ने निर्णय लिया है कि एक अभिभावक बच्चों से प्रवेश के दौरान उनके पिता का नाम लिखवाना अनिवार्य नहीं होगा। इसी निर्णय के तहत मानवाधिकार आयोग (एमपीएचआरसी) की सिफारिश पर प्रदेश के स्कूली शिक्षा विभाग ने सभी जिला कलेक्टरों को पत्र लिखकर अपने क्षेत्र के सभी स्कूलों में इस निर्णय का पालन करने का आदेश भी दे दिया है।

क्या है वजह ?

प्रदेश के स्कूल शिक्षा राज्य मंत्री दीपक दोषी का कहना है कि, ‘एमपीएचआरसी ने इस सबंध में सिफारिश की थी और हमारा भी मत है कि बच्चे की एकमात्र अभिभावक और दुष्कर्म पीडि़ता का सम्मान बना रहना चाहिये। यही वजह है कि स्कूल शिक्षा विभाग ने प्रदेश में सभी शासकीय एवं अशासकीय स्कूलों में दुष्कर्म से जन्म लेने वाले बच्चों को प्रवेश के समय उसके पिता का नाम नहीं पूछने के निर्देश दिये हैं। मंत्री का कहना है कि, इस फैसले से समाज में दुष्कर्म पीडिता के समान को ठेस न पहुंचे इसीलिए ये फैसला लिया गया है क्योंकि वो पहले ही एक प्रकार के मानसिक आघात से गुजर चुकी होती है। उन्होंने ये भी कहा कि, ऐसा निर्णय उनकी जानकारी में देश के किसी राज्य में नहीं लिया गया है।

अब देखना ये होगा कि, राज्य के स्कूलों में इस निर्णय का पालन होता है या नहीं। मध्य प्रदेश सरकार के इस निर्णय से एक अभिभावक के बच्चों को वही सम्मान मिलेगा जो बाकि बच्चों और उनके अभिभावक को दिया जाता है।



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2yQjEFN

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop