MP: किसानों के लिए बनाई गयी योजना की समीक्षा करेंगे कृषि मंत्री - Khabar NonStop
भोपाल-मध्य प्रदेश के कृषि मंत्री गौरीशंकर बिसेन ने भावांतर भुगतान योजना की समीक्षा करने की बात कही है क्योंकि इस योजना से व्यापारी अनावश्यक लाभ उठा रहे हैं। इस योजना के तहत किसानों को फायदा मिलने की जगह व्यपारी खुद अपना मुनाफा बढ़ाने में लगे हैं।
मध्य प्रदेश: विधानसभा का शीतकालीन सत्र 27 नवंबर से
कृषि मंत्री गौरीशंकर बिसेन ने कहा है कि, ‘भावांतर भुगतान योजना किसानों के लाभ के लिए है, व्यापारियों का मुनाफा बढ़ाने के लिए नहीं। अगर व्यापारी रेट नहीं देगा तो औसत भाव भी कम हो जाएगा और किसानों का और नुकसान होगा। उन्होंने कहा कि वो इस योजना की समीक्षा करेंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि, वो सभी कलेक्टर्स को निर्देश देने जा रहे हैं कि वो अपने ज़िले के व्यापारियों को समझाएं कि वो किसानों को उचित मूल्य दें क्योंकि बड़ी संख्या में किसानों ने रजिस्ट्रेशन कराया है औऱ उन्हें नुकसान नहीं होने दिया जाएगा।
बता दें कि, भावांतर भुगतान योजना जैसे ही लागु हुई वैसे ही वय्परियों ने उपज रेट कम कर दिए जिससे किसानों को योजना से पहले जितना पैसा मिल रहा था अब उतना भी नहीं मिल रहा है। अब किसानों को इस योजना से फय्द्फा मिलने की जगह उल्टा नुकसान हो रहा है जिसकी किसानों ने शिकायत की जिसके बाद कृषि मंत्री ने खुद इस योजना की समीक्षा करने की बात कही है।
मध्यप्रदेश: खंडवा जिले में मिट्टी की खदान में दबने से 4 बच्चों की मौत
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2gEr6LQ
Comments
Post a Comment