sss

; //]]>

MP: एंटीबायोटिक इंजेक्शन से 50 गर्भवती महिलाओं की बिगड़ी हालत - Khabar NonStop

Gwalior

ग्वालियर-मध्य प्रदेश में एक अस्पताल की लापरवाही सामने आयी है जहां एक एंटीबायोटिक इंजेक्शन की वजह से एक नै बल्कि 50 से ज्यादा महिलाओं की हालत बिगड़ गई वहीं 5 महिलाओं की तबियत ज्यादा बिगड़ने की वजह से आइसीयू में भर्ती कराया गया।

अब इस डायरेक्टर पर 38 महिलाओं ने लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप

कैसे बिगड़ी महिलाओं की हालत ?

दरअसल, मामला ग्वालियर के कमला राजा अस्पताल का है जहां गर्भवती महिलाओं को रविवार को एंटीबायटिक इंजेक्शन दिया गया जिसके बाद उनकी तबियत बिगड़ने के लगी। महिलाओं की तबियत बिगाड़ने से उनके परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया। पीड़ित महिलाओं के परिजनों ने बताया कि, रविवार रात लगभग 9.30 बजे उन्हें एंटी बायोटिक इंजेक्शन लगाया गया था, जिसके कुछ देर बाद महिलाओं ने ठंड लगने की शिकायत की और उन्हें बुखार हो गया। वहीं, डॉक्टरों के मुताबिक मौसम में आए बदलाव के चलते ऐसा हुआ है। महिलाओं की हालत बिगड़ने से अस्पताल में हडकंप मच गया है और अस्पताल प्रशासन ने कहा है कि, मामले की जांच कराई जा रही है कि महिलाओं की तबीयत बिगड़ने की मुख्य वजह क्या थी?

परिजनों के किया हंगामा

बता दें कि, ऐंटीबॉयटिक इंजेक्शन दिए जाने के बाद करीब 50 से ज्यादा महिलाओं की हालत बिगड़ गयी जिनमें वो महिलाएं भी शामिल हैं जिन्होंने हाल ही में बच्चे को जन्म दिया है, जिनमें से पांच की हालत गंभीर बताई जा रही है। भले ही अस्पताल प्रशासन ने इसे ठंड की वजह बता कर अस्पताल के कर्मचारियों की लापरवाही को छुपा रही हो लेकिन सवाल ये खड़ा होता है कि, अचानक 50 से अधिक महिलाओं की तबियत इंजेक्शन लगाने के बाद ही क्यों बिगड़ी ? हालांकि, अस्पताल के अधीक्षक डॉ. संजय चंदेल ने सोमवार को मीडिया से बातचीत में कहा कि महिलाओं को एम्पीसिलीन इंजेक्शन लगाया गया था, जिसके चलते महिलाओं की तबियत बिगड़ी है।

क्या कहा सीएमएचओ ने ?

ग्वालिअर चीफ मेडिकल एंड हेल्थ ऑफिसर (सीएमएचओ) ने इस मामले में कार्रवाई की जानकारी देते हुए कहा कि, कलेक्टर ने इस मामले की जांच के आदेश दिए हैं। इंजेक्शन के कारण महिलाओं को एलर्जी हुई है जिससे उनकी हालत बिगड़ी है।

छेड़छाड़ की शिकायत पर दबंगों ने महिलाओं को सरेआम पीटा



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2hlxRTA

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop