अब Motorola के फोन में हुआ बलास्ट - Khabar NonStop
मोबाइल फोन आज के समय में बहुत ही अहम गैजेट बन चुका है, लेकिन मोबाइल फोन्स में लगातार आग लगने और विस्फोट होने की घटनाओं से मोबाइल यूजर्स के सुरक्षा पर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। दिग्गज स्मार्टफोन कंपनी सैमसंग, एप्पल और शाओमी जैसी कंपनियों के बाद अब मोटोरोला के फोन में ब्लास्ट होने की खबर है।
एक और टेलीकॉम कंपनी हो जाएगी बंद
नया मामला हरियाणा का है जहां मोटोरोला के Moto E3 Power स्मार्टफोन में आग लगने और बलास्ट होने की खबर सामने आयी है। यूजर के अनुसार फोन को चार्जिंग से हटाने के बाद उससे धुआं निकलने लगा और कुछ मिनटों के बाद उसमें आग लग गई। फोन की बॉडी पूरी तरह से पिघल गई और बैटरी भी धमाके के साथ फट गई।
Vodafone ने पेश किया अनलिमिटेड कॉलिंग प्लान, मात्र 69 रूपये
गनिमत यह रही कि जैसे ही फोन से धुआं निकलना शुरू हुआ यूजर ने सावधानी बरतते हुए फोन को दूर रख दिया। यूजर ने बताया कि फोन को ऑरिजनल चार्जर से ही चार्जर किया गया था। फोन में आग लगने की घटना से कोई हताहत नहीं हुआ है। कंपनी ने इस मामले पर कहा कि वह इसकी जांच कर रही है जल्द ही इस मामले में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2gGftnQ
Comments
Post a Comment