sss

; //]]>

Motorola G5S का नया अवतार भारत में लॉन्च, जानें ऑफर्स - Khabar NonStop

Motorola

Motorola ने अपने G5S स्मार्टफोन के नए मिडनाइट ब्लू कलर ऑप्शन को भारत में लॉन्च किया है। कंपनी ने इस साल अगस्त में Moto G5S और G5S Plus को भारत में पेश किया था। इस फोन के लॉन्चिंग के समय ही कंपनी ने स्पेशल ब्लू कलर ऑप्शन को लॉन्च करने की जानकारी दे दी थी। जिसे अब जाकर लॉन्च किया गया है। फिलहाल यह स्मार्टफोन फाइन गोल्ड और लूनार ग्रे कलर ऑप्शन में मौजूद है।

फिर शुरू होगी Reliance JIO फोन की बुकिंग

Moto G5S मिडनाइट ब्लू एडिशन को 14,999 रूपये में लॉन्च किया गया है, लेकिन दिवाली के मौके पर इसे 21 अक्टूबर तक EMI ऑप्शन के साथ 12,999 रूपये में सेल किया जा रहा है। ग्राहक इसे रिटेल स्टोर्स और मोटो अधिकृत स्टोर्स से खरीद सकते हैं। नए कलर के अलावा स्मार्टफोन में कोई बदलाव नहीं किए गए है।

Google के इस स्मार्टफोन पर मिल रहा है भारी छूट

Moto G5S में 5.2 इंच की डिस्प्ले दी गई है। इसमें ऑक्टा कोर CPU के साथ स्नैपड्रैगन 430 पर चलता है। इसमें 3 जीबी रैम के साथ 32 जीबी इंटरनल मैमोरी दी गई है। इसके इंटरनल मैमोरी को 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। यह फोन एंड्रॉयड 7.1 नूगट पर चलता है। इस फोन में 16 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। पावर बैकअप के लिए 3000mAh की बैटरी दी गई है।



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2gkcOn9

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop