#metoo : ‘दोस्त के साथ उसके चाचा ने घर में किया यौन उत्पीड़न’- सुचित्रा - Khabar NonStop
मुंबई। जब से सोशल मीडिया पर #MeToo की शुरुआत हुई है, उसके बाद से कई हैरान करने वाली कहानियां सामने आयीं हैं। फिर क्या आम लोग और क्या बड़े-बड़े सेलेब्स सभी ने इस हैशटैग के जरिये अपने निजी जीवन से जुड़े तमाम अहम और बड़े खुलासे किये हैं। इसी लम्बी लिस्ट में अब एक नाम और जुड़ा है।
दरअसल बीते जमाने की जानी-मानी एक्ट्रेस सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने हैशटैग मीटू के बारे में बात करते हुए बताया, ‘उनके जेहन में यौन उत्पीड़न से जुड़ी एक बेहद कड़वी याद है। ये याद उनकी दोस्त से जुड़ी है। सुचित्रा ने बताया कि उनकी एक दोस्त का उसके ही 40 वर्षीय अंकल ने घर में यौन उत्पीड़न किया था। सिर्फ इतना ही नहीं नौ साल की उस बच्ची का पांच साल तक लगातार उत्पीड़न किया गया।’
ये किस बच्चे को खिलौने दिला रही हैं कैटरीना, देखें वीडियो
सुचित्रा ने आगे बताया कि ‘बचपन की ये बुरी यादें 20 साल की उम्र तक उनके साथ एक सदमे की तरह रहीं। उनकी दोस्त उस घटना के बाद से डिप्रेशन में चली गई। उसे साइकेट्रिस्ट की मदद भी लेनी पड़ी। हालांकि उनकी फ्रेंड के अंकल ने अपनी मौत से पहले परिवार के सदस्यों के सामने इस बात का खुलासा किया था। तब पहली बार उसके परिवार को उस दर्द का अहसास हुआ, हालांकि तब तक बहुत देर हो चुकी थी’।
आपको बता दें कि अब सुचित्रा की उस दोस्त की शादी हो चुकी है और वह अपनी जिंदगी में खुश हैं। वहीं सुचित्रा एक एक्ट्रेस के अलावा वह लेखिका, चित्रकार और गायिका भी हैं। उन्होंने शेखर कपूर से शादी की थी। लेकिन फरवरी 2007 में उनका तलाक हो गया था। उनकी एक बेटी भी है। जिसका नाम कावेरी है।
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2lmkAPc
Comments
Post a Comment