sss

; //]]>

भारत में Mahindra ने लांच की RS एडिशन में नई Gusto

ऑटो डेस्क: महिंद्रा ने मार्केट में अपना एक नया स्कूटर लांच कर दिया है जोकि गस्टो का आरएस एडिशन है। इसकी दिल्ली में एक्सशोरूम कीमत 48,180 रुपए रखी गई है। कंपनी ने इस स्कूटर को कई बेहतर अपडेट्स के साथ पेश किया है। महिंद्रा गस्टो में 109.6 सीसी का सिंगल-सिलेंडर, एयर-कूल्ड इंजन लगाया है। यह इंजन 8 बीएचपी पावर और 9 एनएम टॉर्क जनरेट करता है।

इसके अलावा कंपनी ने स्कूटर के अगले व्हील में टेलीस्कोपिक सस्पेंशन और रियर व्हील में कॉइल सस्पेंशन दिया है। वहीं इसके फ्रंट और रियर व्हील में 130 एमएम ड्रम ब्रेक्स दिए हैं। स्पेशल एडिशन गस्टो नए बॉडी ग्राफिक्स के साथ आ रही है जो इस स्कूटर को बिल्कुल अलग लुक देते हैं।

इसके अलावा महिंद्रा ने इसे नई पेन्ट स्कीम – रैड एंड व्हाइट और ब्ल्यू एंड व्हाइट के साथ उपलब्ध कराया है। महिंद्रा ने इस नए स्कूटर पर एक अॉफर भी पेश किया है जिसमें पेटीएम से स्कूटर की कीमत का भुगतान करने पर आपको 6,000 रुपए तक कैशबैक भी मिलेगा।

The post भारत में Mahindra ने लांच की RS एडिशन में नई Gusto appeared first on Rochakkhabare.



from Rochakkhabare http://ift.tt/2gSyrLv

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop