LoC पर फिर बढ़ा तनाव, फायरिंग जारी - Khabar NonStop
श्रीनगर। एलओसी पर पाकिस्तान की ओर से लगातार सीजफायर वॉयलेशन किया जा रहा है। आज एक बार फिर पाकिस्तान ने सीमा पर गोलीबारी की। हालांकि इस गोलीबारी में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
बता दें कि सीजफायर वॉयलेशन की यह घटना बारामूला जिले के उरी सेक्टर में कमालकोट इलाके में हुई। इस दौरान पाकिस्तान की ओर से सुबह 10:50 बजे गोलीबारी शुरु की गई, जो कि सुबह 11:20 बजे तक जारी रही। इसके बाद भारतीय सेना ने भी पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया।
“अपने ही लोगों को आतंकी बना रही PAK फौज”
फिलहाल इस गोलीबारी में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। लेकिन कल इसी इलाके में हुई गोलीबारी में एक आर्मी पोर्टर की मौत के अलावा एक युवती गंभीर रुप से घायल हो गई थी।
जम्मू कश्मीरः एनकाउंटर में एक आतंकी ढेर
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2yBNqjI
Comments
Post a Comment