LoC पर आतंकी घुसपैठ की कोशिश नाकाम - Khabar NonStop
श्रीनगर। सेना ने आज एक बार फिर आतंकी घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया है। हालांकि आतंकी तो भागने में सफल हो गए, लेकिन सेना को मौके से कई हथियार बरामद हुए हैं। फिलहाल सेना का इलाके में सर्च अभियान जारी है।
खबर के अनुसार, कुछ आतंकियों ने जम्मू कश्मीर सीमा पर केरन सेक्टर से घुसपैठ की कोशिश की। लेकिन सेना के मुस्तैद जवानों ने आतंकियों की इस कोशिश को नाकाम कर दिया। इसके बाद सेना ने इलाके में सर्च अभियान चलाया हुआ है। इस सर्च अभियान में सेना को 2 एके-47 राइफल, 4 मैगजीन, 1 पिस्टल और 60 राउंड गोलियां मिली हैं।
आशिकी के चक्कर में गई इन आतंकियों की जान
बता दें कि पिछले काफी समय से सेना एलओसी पर मुस्तैदी बरत रही है। इसी का नतीजा है कि बार बार आतंकी घुसपैठ की नापाक कोशिशें नाकाम हो रही है।
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2yWOU4J
Comments
Post a Comment