गुजरात में गरजे राहुल गांधी, अल्पेश ठाकोर का मिला साथ - Khabar NonStop
गांधीनगर। गुजरात के गांधीनगर में आज राहुल गांधी भाजपा सरकार और पीएम मोदी पर जमके बरसे। इस दौरान उन्हें कांग्रेस में शामिल हुए अल्पेश ठाकोर का पूरा साथ मिला। बता दें कि कांग्रेस ने आज गांधीनगर में नवसर्जन गुजरात जनादेश रैली का आयोजन किया था।
‘गुजरात का दर्द सुनने आया हूं’
लगता है राहुल गांधी भी अब जनता की नब्ज समझने लगे हैं। उसी का नतीजा है कि राहुल गांधी ने मंच पर पहुंचते ही जय माता दी, जय सरदार और जय भीम का नारा लगाया। इसके बाद बात शुरु करते हुए राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि मोदी जी ने नोटबंदी कर खुद के पैरों पर कुल्हाड़ी मार ली है। राहुल गांधी ने कहा कि वह गुजरात के दिल का दर्द सुनने आए हैं। गुजरात में पिछले 22 साल से सत्ता पर काबिज भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए राहुल गांधी ने कहा कि गुजरात का युवा परेशान है और अब शांत नहीं बैठेगा।
‘कैश बम’ के बाद राहुल गांधी ने BJP पर साधा निशाना
राहुल गांधी ने कहा कि भाजपा सरकार चंद उद्योगपतियों की सरकार है। जहां बड़े बड़े कारोबारियों का करोड़ो रुपया माफ कर दिया जाता है और गरीब जनता का पैसा माफ नहीं किया जाता। इसके अलावा राहुल गांधी ने पीएम मोदी को जय शाह के मुद्दे पर भी घेरा।
अल्पेश बरसे
पिछड़ा वर्ग के नेता अल्पेश ठाकोर भी इस दौरान भाजपा सरकार पर खूब बरसे। अल्पेश ने कहा कि उन्होंने कांग्रेस से अपने और अपने लोगों के लिए सम्मान मांगा है, हमें किसी पद का लालच नहीं है। इस दौरान अल्पेश ने लोगों से कांग्रेस की सरकार बनाने की अपील की। अल्पेश ठाकोर ने गुजरात आए राहुल गांधी से हमारी यही मांग है कि किसानों का कर्ज माफ हो जाए, बेरोजगारों को रोजगार मिले, शराबबंदी पूरी तरह लागू हो।
गुजरात: कांग्रेस चाहे तो साथ देने को तैयार हैं अखिलेश
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2yD4SEI
Comments
Post a Comment