मरीज को नहीं मिली एम्बुलेंस सेवा - Khabar NonStop
अलीगढ़। अलीगढ़ में सरकारी अस्पताल में एम्बुलेंस की कोई व्यवस्था नहीं है, जिला दीनदयाल अस्पताल में तड़पते मरीज को जब डाक्टरों ने जेएन मेडिकल कालेज के लिए रेफर किया तो मरीज को ले जाने के लिए एम्बुलेंस नहीं मिली। स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए यूपी सरकार तमाम दावे कर रही है, लेकिन हकीकत में आम लोगों को जिला अस्पताल में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
क्या ऐसे होना था इस प्रेम कहानी का अंत
संयुक्त चिकित्सालय में हो रहा था इलाज
विकास नगर के रहने वाले वीरेन्द्र के पुत्र को डायरिया होने पर दीन दयाल जिला संयुक्त चिकित्सालय में इलाज के लिए लाये थे। पल्स रेट कम होने और पुत्र की हालत बिगड़ने पर जिला अस्पताल के डाक्टरों ने जेएन मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। मरीज के तीमारदारों ने मौके पर एम्बुलेंस सेवा पर मोबाइल किया। बीस मिनट में आने की बात कही, लेकिन तीमारदार इंतजार करते रहे।मौके पर एम्बुलेंस सेवा नहीं मिली। मजबूर होकर तीमरदारों को टेम्पो में मरीज को ले जाना प़डा।
मेरठ। मखदुमपुर मेले में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
एम्बुलेंस नहीं मिली
वहीं तीमारदारों को हाथ में ही ड्रिप की बोतल पकड़ना पड़ा। जो कि मरीज के लिए हानिकारक है। नियम है कि इमरजेंसी में जिला अस्पताल में एम्बुलेंस की सेवा मौजूद होनी चाहिए,लेकिन ऐसा हो नहीं रहा है।ये दृश्य जिला अस्पताल की अव्यवस्था की पोल खोलने वाला है। जहां गंभीर बीमारी से जूझने वालों को मौके पर एम्बुलेंस नहीं मिलती।
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2zeHLku
Comments
Post a Comment