गजेन्द्र भाटी हत्याकांडः अमरपाल शर्मा की बढ़ी मुश्किलें - Khabar NonStop
गाजियाबाद। गजेन्द्र भाटी हत्याकांड में पूर्व विधायक अमरपाल शर्मा की मुश्किलें बढ़ गई हैं। दरअसल अमरपाल शर्मा के खिलाफ कुर्की की कारवाई हो सकती है। बता दें कि इस मामले पर गाजियाबाद की सीजेएम अदालत सोमवार को सुनवाई करेगी।
काफी दिनों से है फरार
बता दें कि भाजपा नेता गजेन्द्र भाटी हत्याकांड का मास्टरमाइंड पूर्व विधायक अमरपाल शर्मा पिछले काफी समय से फरार है। विधायक की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने 25000 रुपए का इनाम भी घोषित कर रखा है। खबर है कि अमरपाल शर्मा अदालत में सरेंडर करने की फिराक में है, लेकिन पुलिस उसे गिरफ्तार करना चाह रही है।
बेटा होने के खातिर तांत्रिक के कहने पर भतीजे की ईंट से कुचलकर हत्या
क्या है मामला
2 सितंबर को गाजियाबाद के खोड़ में भाजपा नेता गजेन्द्र भाटी की हत्या कर दी गई थी। इस हत्या के आरोप में पुलिस आरोपी नरेंद्र फौजी और राजू पहलवान को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है, लेकिन हत्या का मास्टरमाइंड पूर्व विधायक अमरपाल शर्मा अभी तक फरार है।
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2wUqb0u
Comments
Post a Comment