मऊ में आशा कार्यकर्ताओं ने किया धरना प्रदर्शन - Khabar NonStop
मऊ। मऊ जिले में अपनी मांगों को लेकर आशा बहूओं का धरना प्रदर्शन लगातार जारी हैं। जिससे इन्द्रधनुष मिशन के तहत टीकाकरण का अभियान प्रभावित हो रहा हैं। आशा बहुओं ने प्रदेश सरकार से मांग उठाया हैं कि उनका मानदेय अठ्ठारह हजार रुपये, राजस्व कर्मी का दर्जा दिया जाये, पोलियों ड्यूटी के समय का मानदेय 200 रुपया प्रतिदिन के हिसाब से दिया जाये। इन्ही सारी मांगों को लेकर आशा बहू महिला जिलास्पताल के सीएमओ कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन जारी हैं।
दरभंगाः श्मशान घाट बना शराब का अड्डा
आशा बहुओं का कहना
दरअसल आशा बहू समर्थन संघ के तत्वाधान में आशा बहूएं धरना प्रदर्शन सीएमओ कार्य़ालय पर कर रही हैं। आशा बहुओं ने बताया कि उनसे सरकार ने मांग पूरी करने के लिए 120 दिन का समय दिया था। लेकिन समय बीत जाने के बाद भी उनकी सरकार द्वारा किसी भी तरह की कार्य़वाही नही की गयी। जिसके बाद फिर से आसा बहुओं का धरना जारी हैं और यह आदंलोन जब तक मांग पूरी नहीं होगी तब तक जारी रहेगा।
मथुराः रेलवे पटरी पर फंसा ट्रक
सीएमओ सतीश सिहं ने क्या कहा
वही सीएमओ सतीश सिहं ने आशा बहुओं के आंदोलन के बारे में कहा कि आशा बहुओं के धरना प्रदर्शन से इन्द्र धनुष मिसन का कार्य़क्रम प्रभावित नही हो रहा हैं। लेकिन सभी आशा बहुओं को आदेशित किया गया हैं कि वह कार्यक्रम को पूर्ण करने में सरकार की मदद करें। इसके साथ ही जो लोग मदद नहीं करेगी उनके खिलाफ कार्यवाही की जायेगी। साथ ही उनकी मांग के बारे में कहा कि यह शासन स्तर का मामला हैं, जो की शासन स्तर पर बता दी गयी हैं।
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2zhZzYM
Comments
Post a Comment