sss

; //]]>

कब्ज के इन कारणों को जान, करें खुद का बचाव  - Khabar NonStop

Remedies of constipationखान पान के बिगड़ते तरीके के कारण आज के समय में कब्ज एक आम समस्या बनती जा रही है। हालांकि इस समस्या से बचने के लिए बहुत सी दवाइयां और सिरप मौजूद है। लेकिन अगर आप अपने खान पान के साथ थोड़ी सी सावधानी रखें तो इससे अपना बचाव कर सकते हैं। कब्‍ज के कारण कई बार इंसान का सारा दिन खराब हो जाता है और किसी काम में भी मन नहीं लगता।  कब्‍ज एक ऐसी परेशानी है जिसमें पाचन तंत्र खराब हो जाता है। कब्ज का कारण कमजोरी, दवाइयाँ, हाईपोथायराइड व उचित मात्रा में पानी न पीना आदि हो सकता है। लेकिन आज हम उन करणों के बारे में आपको बताएंगे जिसपर आप ध्यान नहीं देते हैं और जानेअंजाने कब्‍ज का शिकार हो जाते हैं। आइए जाने वे कारण..

ऐसे पाएं हल्दी से अधिक और उचित लाभ

बहुत कम पानी पीना

डीहाइड्रेशन कब्‍ज का एक महत्वपूर्ण कारण है। पानी की कमी के चलते छोटी आंत से जब खाना बड़ी आंत में जाता है तो स्‍टूल सख्त हो जाता है, जिसके कारण स्टूल पास होने में परेशानी होने लगती है। इसलिए पूरे दिन में कम से कम 8-10  गिलास पानी जरूर पीना चाहिए।

वसा युक्‍त खाद्य पदार्थ

अत्यधिक फैटी खाद्य पदार्थों का सेवन करने से भी कब्‍ज की समस्या हो सकती है। दरसल जो भी हम खाते हैं सबसे पहले उसमें मौजूद प्रोटीन और कार्ब पचता है, जबकि फैट को को पचने में थोड़ा अधिक समय लगता है। जिससे पाचनक्रिया काफी धीमी हो जाती है और कब्ज बनने लगता है।

वेट कंट्रोल करना है तो इन हिस्सों पर दबाव डालें

शराब का सेवन

कब्ज और शराब का संबंध आपको भले ही अटपटा लग रहा हो। लेकिन इनका काफी गहरा संबंध है। शराब शरीर के भीतर जाकर डीहाइड्रेशन का कारण बन जाता है, अतः इसके परीणामस्वरूप ग्‍लूकोज़ मेटाबॉलिज्‍म काफी धीमा हो जाता है और कब्‍ज की शिकायत होने लगती है।

कॉफी का अधिक सेवन

कैफीन से भी कब्ज हो सकती है। कॉफी पीने से व्यक्ति को बार बार पेशाब आने लगता है जिससे बॉडी का वाटर लेवल कम हो जाता है। ऐसे में बड़ी आंत स्‍टूल से मॉइस्चर सोखकर उसे सूखा देती है और स्‍टूल हार्ड हो जाता है। इसके कारण कब्ज की दिक्‍कत आने लगती है।

हार्ट अटैक से बचना है तो खाएं केला

कब्‍ज से छुटकारा

यदि आप कब्ज से छुटकारा पाना चाहते हैं तो अपने खाने में हाई फाइबर युक्त चीजों काो शामिल करें। ये घुलनशील फाइबर होते हैं जो  कब्‍ज की समस्‍या से मुक्ति दिला सकते हैं। इसके अलावा अधिक से अधिक मात्रा में पानी पीने से भी कब्ज से राहत मिल सकती है। यदि  बॉडी को हाइड्रेट करने के साथ साथ आप कुछ देर वॉकिंग या योगा करें तो भी आप कब्ज से छुटकारा पा सकते हैं।



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2go7jUs

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop