sss

; //]]>

नजीब की माँ के साथ पुलिस ने किया ये कैसा बर्ताव ? - Khabar NonStop

Najeeb case

जेएनयू के छात्र नजीब के लापता हुए एक साल हो चुके हैं और सीबीआई इस मामले की जांच कर रही है लेकिन फिर इस मामले में कुछ भी हाथ नहीं लग पाया है। वहीं नजीब की माँ अपने बेटे को ढूढने के लिए दर-दर की ठोकर खा रही है और सीबीआई मुख्यालय के सामने धरने पर बैठ गयी है और अपने बेटे के बारे जांच की मांग भी कर रही है। इसी दौरान पुलिस अधिकारियों ने बदसलूकी की।

पुलिस ने तीन शातिर चोर को किया गिरफ्तार

दरअसल, पिछले दो दिनों से नजीब की मां और नजीब के कुछ दोस्त सीबीआई मुख्यालय के सामने धरने बैठे थे और नजीब की मां बस इतना चाहती थी कि सीबीआई अधिकारी आएं और नजीब मामले में की जा रही कार्यवाही के बारे में जानकारी दें। लेकिन सीबीआई के किसी अधिकारी ने कुछ भी कहने की जहमत नहीं उठाई। सीबीआई के ढुलमुल रवैये को लेकर सोमवार को नजीब के मामले में सुनवाई के दौरान दिल्ली हाईकोर्ट ने फटकार भी लगाई। सुनवाई के बाद जब नजीब की माँ मीडिया से बात कर रही थी तभी पुलिस नजीब की माँ और उसके दोस्तों घसीटते हुए उठाकर थाने ले गई। इस दौरान दो लोगों को हलकी चोट भी आयी। वहीं, इस मामले में नई दिल्ली डीसीपी बीके सिंह ने बताया कि ये लोग ज़बरदस्ती कोर्ट में दाखिल होने का प्रयास कर रहे थे जिसके बड़ा इन्हें हिरासत में लिया गया।

पुलिस मित्रों की वजह से मऊ में सब अच्छा है



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2ymPwnI

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop