मध्य प्रदेश: आज से शुरू होगा जल महोत्सव, सीएम शिवराज करेंगे शुभारंभ - Khabar NonStop
मध्य प्रदेश के इंदिरा सागर बांध के बैकवॉटर में विकसित हनुवंतिया में आज से जल महोत्सव की शुरुवात होने जा रही है। रविवार शाम मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान इस महोत्सव का शुभारम्भ करेंगे। इस आयोजन के शुभारम्भ के दौरान मुख्यमंत्री सहित अन्य मंत्री व जनप्रतिनिधि भी शामिल होंगे।
मध्यप्रदेश सरकार किसानों को देगी महाबोनस
बता दें कि, पहली बार मध्य प्रदेश पर्यटन विभाग 80 दिनों तक जल महोत्सव का कार्यक्रम आयोजित करेगा। इस मौके पर पूरे हनुवंतिया को बहुत ही खूबसूरती से सजाया गया है। यही नहीं सैलानियों को इस कार्यक्रम में लुभाने के लिए ख़ास व्यवस्था की गई है, वाटर गेम्स, एडवेंचर गेम्स, पेरासेलिंग, हॉट एयर बेलून, स्काई डाईबिंग के साथ-साथ इस बार स्कूब डाईबिंग की नई व्यवस्था भी की गई है। इसके अलावा पर्यटकों को ठहरने के लिए स्विस कॉटेज तैयार किये गए हैं और साथ ही उनके मनोरंजन के लिए पर्यटन विभाग कुछ फिल्म और टीवी कलाकारों को आमंत्रित कर शूटिंग भी व्यवस्था भी करेगी।
मध्य प्रदेश: पेट्रोल-डीजल हुआ सस्ता
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2kOUrYO
Comments
Post a Comment