पाकिस्तान ने लगातार तीसरे दिन की सीमा पर गोलीबारी - Khabar NonStop
श्रीनगर। पाकिस्तान अपनी उकसावे वाली कारवाई से बाज नहीं आ रहा है। बता दें कि पाकिस्तान ने आज लगातार तीसरे दिन सीमा पर गोलीबारी की। पाकिस्तान की हरकतों को देखते हुए सीमा के नजदीक स्थित 6 स्कूल बंद कर दिए गए हैं।
बता दें कि पाकिस्तान उरी सेक्टर में पिछले तीन दिन से गोलीबारी कर रहा है। जिसका भारतीय सेना द्वारा भी मुंहतोड़ जवाब दिया जा रहा है। लेकिन इस गोलीबारी से सीमा के नजदीक के इलाकों में जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित हुआ है। यही कारण है कि सुरक्षा के मद्देनजर इन इलाकों में 6 स्कूलों को बंद कर दिया गया है।
गुरेज अग्निकांड के पीड़ितों की मदद के लिए AIP ने उठाई आवाज
सेना के सूत्रों का कहना है कि पाकिस्तान की ओर से की जा रही गोलीबारी में अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। लेकिन शनिवार को हुई गोलीबारी में भारतीय सेना के एक पोर्टर की मौत हो गई थी, वहीं एक युवती गंभीर रुप से घायल हो गई थी। इसके बाद रविवार को भी पाकिस्तान की ओर से उरी सेक्टर में गोलीबारी की गई। वहीं आज सुबह भी पाकिस्तान ने उरी सेक्टर में गोलीबारी की। जिसका बाद मं भारतीय सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया।
कश्मीर में आतंकियों ने फिर बनाया नेता को निशाना
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2itD8fi
Comments
Post a Comment