sss

; //]]>

छत्तीसगढ़ शहीद सैनिकों की याद में दौड़ा - Khabar NonStop

Marathon

भिलाई। छत्तीसगढ़ के भिलाई में सैनिकों की याद में लोगों ने दौड़ लगाई। लोगों ने आतंकियों और नक्सलियों से लड़कर शहीद हुए सैनिकों की याद में दौड़कर शहीदों के लिए अपनी भावनाओं को व्यक्त किया। बीएसएफ द्वारा आयोजित हॉफ मैराथन में पांच, दस और 21 किलोमीटर की दौड़ लोगों ने लगाई। इस मैराथन में हर उम्र के लोगों ने हिस्सा लिया।

सावधान, कहीं आप भी तो नहीं खरीद रहे पानी वाला पेट्रोल

देखते ही देखते बना 21 किलोमीटर का कारवाँ

छत्तीसगढ़ के भिलाई में जयंती स्टेडियम में बीएसएफ हॉफ मैराथन के लिए लोगों ने सुबह 6 बजे ही दौड़ शुरू की। इस दौड़ में टाउनशिप के भी लोग शामिल हुए। देखते ही देखते लगभग 21 किलोमीटर का कारवां बन गया। मैराथन में लोगों के दौड़ लगाकर वापस आने पर कैबिनेट मंत्री प्रेम प्रकाश पांडेय और बीएसएफ आईजी ने विजयी धावकों को सम्मानित किया।

सहायक आरक्षकों को 15 फ़ीसदी आरक्षण, होमगार्ड का वेतन बढ़ा

66 धावकों को किया गया पुरस्कृत

बीएसएफ द्वारा आयोजित हॉफ मैराथन में महिला और पुरुष वर्ग के 66 धावकों को पुरस्कृत किया गया। इस आयोजन के दौरान पूरा स्टेडियम छावनी में तब्दील हो गया था। देशभक्ति धुनों पर बीएसएफ, एसएसबी, जिला पुलिस के साथ आसपास के जिलों से पहुंचे धावकों ने जमकर डांस भी किया। मैराथन के दौरान शहीद हुए सैनिकों को श्रद्धान्जलि अर्पित की गयी।

कहानी पुलिस के दोस्त अमर और लीजा की



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2xWYTpW

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop