त्रिपुरा के राज्यपाल ने किया अजान पर विवादित ट्वीट - Khabar NonStop
अगरतला। त्रिपुरा के राज्यपाल तथागत रॉय ने एक बार फिर एक विवादित बयान देकर बखेड़ा खड़ा कर दिया है। दरअसल पटाखा बैन के बाद उन्होंने अजान की तेज आवाज पर सवाल खड़े किए हैं। बता दें कि तथागत रॉय इससे पहले भी अपने बयानों के लिए विवादों में रह चुके हैं।
क्या कहा तथागत रॉय ने
बता दें कि दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा पंजाब के बाद अब पश्चिम बंगाल सरकार ने भी रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक पटाखे जलाने पर बैन लगा दिया है। इसी फैसले पर ट्वीट करते हुए त्रिपुरा के राज्यपाल तथागत रॉय ने ट्वीट कर कहा कि “हर दिवाली पर ध्वनि प्रदूषण को लेकर हल्ला किया जाता है, जबकि यह साल में कुछ ही दिन होता है। लेकिन सुबह 4:30 बजे लाउडस्पीकर से होने वाली अजान पर कोई कुछ नहीं बोलता ?”
Every Diwali fights start over noise pollution from crackers. A few days in a year. But no fight about Azaan over loudspeakers at 4.30 AM!
— Tathagata Roy (@tathagata2) October 17, 2017
तथागत रॉय यहीं पर नहीं रुके एक दूसरे ट्वीट ने उन्होंने कहा कि लाउडस्पीकर पर अजान से होने वाले ध्वनि प्रदूषण पर कथित सेक्यूलर लोगों की चुप्पी हैरान करने वाली है। जबकि लाउडस्पीकर इस्तेमाल करने का कुरान और हदीस में कोई जिक्र नहीं है।
‘जल्द ही हिन्दुओं के चिताओं पर लग सकती है रोक’
Actually this silence of the ‘secular’ crowd over noise pollution by Azaan perplexes me. Loudspkrs are not prescribed in Quran or any Haadis
— Tathagata Roy (@tathagata2) October 17, 2017
उन्होने कहा कि मुअज्जिन मीनारों से तेज आवाज में अजान कर सके, इसीलिए मीनारों का निर्माण किया जाता है। जबकि लाउडस्पीकर का इस्तेमाल इस्लाम के खिलाफ है।
पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में पटाखे फोड़ने की समय सीमा तय
The Muezzin is supposed to shout Aazan from the minarets,which is why the minarets are there! Use of loudspeakers,thus is contrary to Islam!
— Tathagata Roy (@tathagata2) October 17, 2017
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2yvkOX7
Comments
Post a Comment