जर्जर हालत में फायर स्टेशन, किसी भी हो सकता है हादसा - Khabar NonStop
मऊ। मऊ जिले में फायर स्टेशन पूरी तरह से जर्जर और बदहाल स्थिति में हैं। दरअसल शहर कोतवाली के जर्जर भवन में फायर स्टेशन चल रहा है। आलम यह है कि यहां के फायर विभाग के कर्मचारी जर्जर भवन में जान जोखिम में डाल कर काम कर रहे हैं। कर्मचारियों के रहने के लिए आवास नही हैं। कर्मचारी बैरकों में रहने को मजबूर हैं। इसके अलावा पीने के पानी से लेकर तमाम तरह की सारी सुविधाएं नदारद हैं।
बीडीसी सदस्य को जान से मारने की धमकी
प्रशासन भवन निर्माण को लेकर तैयार नहीं
जब से मऊ जनपद बना है उसके बाद से ही फायर स्टेशन नगर कोतवाली के भवन में चल रहा हैं। जनपद का विकास होता जा रहा है लेकिन अभी तक फायर स्टेशन को अपना भवन नसीब नहीं हुआ है। फायर स्टेशन के लिए पुलिस लाइन परिसर में भवन के लिए जमीन मुहैया हो गई है। लेकिन शासन स्तर पर अभी भवन बनाने की दिशा में किसी भी तरह का निर्णय नहीं लिया गया है।
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मांगा भीख
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2xDiU9B
Comments
Post a Comment