जल्द रिहा हो सकता है हाफिज सईद - Khabar NonStop
इस्लामाबाद। पाकिस्तान सरकार ने आतंकी हाफिज सईद को नजरबंद जरूर कर रखा है लेकिन वह सबूत के अभाव में जल्द रिहा होने वाला है। पाकिस्तान सरकार जान बूझकर मुंबई हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद के खिलाफ सबूत नहीं दिखा रहा है। लाहौर हाई कोर्ट ने कहा कि सबूत के अभाव में उसकी नजरबंदी रद्द कर दी जाएगी।
पाकिस्तान बना रहा खुफिया सुरंग, भारत की बढ़ी मुश्किलें
31 जनवरी से नजरबंद है हाफिज सईद
जमात-उद-दावा प्रमुख हाफिज सईद 31 जनवरी से नजरबंद है। मंगलवार को लाहौर हाई कोर्ट में उसकी हिरासत के खिलाफ याचिका पर सुनवाई हुई। उम्मीद की जा रही थी कि सरकार इस सुनवाई में हाफिज सईद के खिलाफ तमाम सबूत कोर्ट में पेश करेगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इस सुनवाई में गृह सचिव भी कोर्ट में अनुपस्थित रहे जिस पर कोर्ट ने नाराजगी व्यक्त की। कोर्ट ने साफ कहा कि एक वीडियो क्लिप के आधार पर कोर्ट किसी को लंबे समय तक हिरासत में नहीं रख सकते हैं।
अमेरिका की तानाशाही और बर्दाश्त नहीं करेंगे- पाकिस्तान
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2ydpAbL
Comments
Post a Comment