sss

; //]]>

आप पार्टी के चुनाव में पैर जमाने से किसको होगा फायदा - Khabar NonStop

assembly electionगुजरात। अगर बात करें गुजरात विधानसभा चुनाव की तो आम आदमी पार्टी के कारण किस पार्टी को फायदा मिल सकता है। विधान सभा चुनाव में कई सीटों पर जीत का अंतर बहुत कम होता है। कभी-कभी स्थिति उलट भी जाती है और सत्ताधारी दल और विपक्ष से नाराजगी, लोगों को तीसरी पार्टी की ओर ले जाती है। जैसा कि दिल्ली के विधानसभा चुनाव में हुआ। कांग्रेस एवं भारतीय जनता पार्टी से नाराज दिल्ली के लोगों ने आम आदमी पार्टी को भरपूर समर्थन देकर उसकी सरकार ही नहीं बनाई बल्कि ऐतिहासिक सीटें भी दी।

24 घंटे में 9 बच्चों की मौत से मचा हडकंप, कांग्रेस ने माँगा जवाब

अच्छा प्रदर्शन नहीं रहा

पंजाब चुनाव में आम आदमी पार्टी ने अपनी उम्मीदों के अनुसार प्रदर्शन नहीं किया लेकिन वहां उसकी उपस्थिति से सत्ताधारी अकाली-भाजपा गठबंधन को फायदा नहीं हुआ और कांग्रेस की जीत हुई। जहां तक गुजरात चुनाव की बात है, तो वहां आम आदमी पार्टी की स्थिति इतनी मजबूत नहीं है कि वो कहीं भी निर्णायक भूमिका निभा सके लेकिन जिस तरह से उसने गुजरात चुनाव में उतरने का फैसला किया है, उससे ऐसा लगता है कि इसके पास वही वोट आएंगे जो भाजपा की सरकार से नाराज हैं और जिसका समर्थन कांग्रेस को मिलने की उम्मीद है।

भाजपा नेता का कहना

भाजपा की भी इसके ऊपर नजर है। एक भाजपा नेता का कहना है कि आम आदमी पार्टी के उम्मीदवारों की जीतने की उम्मीद तो बहुत कम है लेकिन जिस तरह से उस पार्टी ने पाटीदार और कुछ अन्य नेताओं को उम्मीदवार बनाया है, उससे कांग्रेस के वोट का नुकसान होगा और इसका फायदा भाजपा को होने वाला है।

हार्दिक ने कांग्रेस से कहा क्लियर करो कैसे दोगे संवैधानिक आरक्षण

11 सीटों पर आप ने उम्मीदवारों का ऐलान

ऐसा माना जा रहा है कि जिन 11 सीटों पर आप ने उम्मीदवारों का ऐलान किया है, उनमें से कम से कम 10 सीटें ऐसी हैं जहां पटेल और ओबीसी आरक्षण की वजह से भाजपा के लिए सीट बचाना मुश्किल होगा। ये ऐसी सीटें हैं, जहां इन आंदोलनों का सीधा असर पार्टी पर पड़ सकता है। इन 11 सीटों में 5 सीटें वे हैं, जहां पिछले चुनावों में बीजेपी 5000 वोटों के अंतर से ही जीती थी। इन सीटों में बापूनगर, लाठी, छोटा उदयपुर, पडरा और कर्जन हैं।



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2lxKn6R

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop