आज कश्मीर घाटी बंद, भारी सुरक्षाबल तैनात - Khabar NonStop
श्रीनगर। कश्मीर में आए दिन हो रही चोटी कटने की घटनाओं के कारण आज विरोधस्वरुप कश्मीर घाटी बंद रखी गई है। बता दें कि हुर्रियत नेताओं के आह्वान पर यह बंद लागू किया गया है।
सुरक्षा के कड़े इंतजाम
वहीं बंद को देखते हुए राजधानी श्रीनगर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। श्रीनगर के कई इलाकों में प्रतिबंध लगा दिया गया है। श्रीनगर के नौहट्टा, एमआर गंज, रैनावाड़ी, खानयार, सफाकदल आदि इलाकों में कड़े प्रतिबंध लगाए गए हैं। बंद को देखते हुए आज कश्मीर के स्कूल, कॉलेज और यूनिवर्सिटी बंद रखी गई हैं।
हुर्रियत नेताओं ने लोगों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध को पकड़ने के बाद उसे मस्जिद कमेटी को सौंप दे और कानून अपने हाथ में ना लें। हुर्रियत नेताओं ने चोटी कटवा के अभी तक गिरफ्तान नहीं होने का कारण प्रशासन की असफलता बतायी।
बता दें कि कश्मीर में पिछले 2 माह में चोटी कटने की 120 घटनाएं दर्ज हुई हैं। इस दौरान लोगों की भीड़ ने चोटी काटने के आरोप में कई संदिग्धों को निशाना बनाया है। सेना के जवान, पर्यटक और अंजान आदमी इस दौरान खास तौर पर भीड़ के निशाने पर रहे हैं।
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2yXirzd
Comments
Post a Comment